Let’s travel together.

लड़की से कथित छेड़छाड़ के शक में मारपीट,2 महिलाओं सहित 3 लोगों को गिरफ्तार

0 275

गुना। नानाखेडी क्षेत्र में पड़ोस की लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ के शक में शुक्रवार को करीब 10 लोगों ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति के घर में घुसकर बर्बरतापूर्वक लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान पिटने वाले अजय धाकड़ नाम के इस व्यक्ति की पत्नी और मासूम बेटा उसे छोड़ने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में 2 महिलाओं सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 7 अन्य फरार हैं तथा घायल पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गुना जिले के पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि फरियादी अजय धाकड़ (30) ने कैंट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार सुबह सचेन्द्र साहू, दुर्गेश साहू, जगदीश साहू, संध्या साहू, राजकुमारी साहू और 3-4 अन्य लोग उसके घर में घुस आये और उन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली गलौच किया।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने धाकड़ को रस्सी से बांधकर उसे घर से बाहर लाकर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। उन्होंने कहा कि शिकायत के अनुसार इस दौरान बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी के साथ भी उन लोगों द्वारा मारपीट की गई, जिसकी रिपोर्ट पर से आरोपियों के विरूद्ध थाने में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
मिश्रा ने कहा, ‘हाथ-पैर बांधकर मारपीट करने का वायरल वीडियो संज्ञान में आने पर मैंने मामले को गंभीरता से लिया और वीडियो में मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने के तत्काल निर्देश दिये।’ मिश्रा ने बताया कि पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्रवाई कर 3 आरोपियों सचेन्द्र साहू, संध्या साहू एवं राजकुमारी साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग की गूंज, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में हुआ सामूहिक अभ्यास     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया     |     विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों के साथ किया योगाभ्यास     |     दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श     |     शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |     करो योग, रहो निरोग: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्यपाल एवं विधायकों की उपस्थिति में गरिमामय योग अभ्यास कार्यक्रम संपन्न     |     मानस भवन में प्राकृतिक खेती पर मंथन, 2.96 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 23वीं किस्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811