Let’s travel together.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित

0 12

स्वास्थ्य राज्य मंत्री हुए शामिल 

देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल केमुख्य आतिथ्य मे योग कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों विद्धयालीन छात्रों ने बडी संख्या में भाग लिया कार्यक्रम लगभग दो घंटे चला ।

जानकारी के अनुसार आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य के रूप में मप्र शासन में स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल शामिल हुए इस कार्यक्रम में विशेष रूप से कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा एसपी आशुतोष गुप्ता जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एसडीएम मनीष शर्मा स्तूप प्रभारी संदीप मेहतो संग्रहालय अधीक्षक  सहित जिला प्रशासन के अधिकारी स्थानीय अधिकारियों शासकीय एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों छात्रों नगर के गणमान्य नागरिक आम जन उपस्थित हुए ।

इस अवसर पर परिसर में एलईडी व्यवस्था की गई थी इस अवसर पर विभिन्न योगा प्रकियाओं के माध्यम से योगा किया गया कार्यक्रम में शामिल होने आये लोगों से स्तूप परिसर पूरी तरह खचाखच भरा रहा ।योगा कार्यक्रम सुबह 6 बजे प्रारंभ हो गया था तथा यह कार्यक्रम का समापन सुबह आठ बजे किया गया ।

इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि योगा कार्यक्रम हमारे स्वास्थ्य के लिए अतिआवश्यक है इससे हम स्वस्थ रहते है तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव कर सकते है योगा को हमारे जीवन का अंग बनाया जाना चाहिए पहले योगा हमारे देश मे ही था परन्तु हमारे लोकप्रिय यशस्पी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से आज विश्व पटल पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है आज योगा मुख्य कार्यक्रम आज इस स्थल पर आयोजित किया जा रहा है जो विश्व में ऐतिहासिक स्थल के रूप में जाना जाता है हमारा सोभाग्य है कि हम इस ऐतिहासिक स्थल पर योगा कार्यक्रम आयोजित करते है यह धरती भगवान बुद्ध की धरती हैं हम इस योगा कार्यक्रम का आयोजन यहां कर रहे है उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विश्व भर में तो आयोजित किया जा रहा है हमारे जिले में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है योगा कार्यक्रम इतना लोकप्रिय हो गया है कि यहाँ जितने भी लोग कार्यक्रम में शामिल हुए हैं यह सभी स्वेच्छा से बिना बुलाये ही कार्यक्रम में शामिल हुए हैं यह योगा कार्यक्रम विश्व भर में लोकप्रिय हो गया है यही कारण है इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थान मिला है तथा यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है।

नशा मुक्ति केंद्र ने दिया नशा मुक्त करने संदेश

इस योगा कार्यक्रम में नशा मुक्ति केंद्र संस्था ने भी भाग लिया तथा वहां उपस्थित जनसमूह को कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में समाज को नशा मुक्त करने का आव्हान किया तथा नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया एवं समाज को नशा मुक्त करने की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर वेदप्रकाश शर्मा फील्ड वर्कर गोपाल शाक्य काउंसलर अतुल जाट डा बीएस दांगी परियोजना अधिकारी केसर जहाँ उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ के सदस्यों  नेराजभवन में किया योग      |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही     |     मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग की गूंज, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में हुआ सामूहिक अभ्यास     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया     |     विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों के साथ किया योगाभ्यास     |     दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श     |     शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811