Let’s travel together.

साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया

0 8

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास एवं विभिन्न योगिक क्रियाओं का आयोजन किया गया। योग एवं आयुर्वेद विभाग के छात्रों, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं क्रियाओं का अभ्यास किया।

कार्यक्रम में ताड़ासन, मकरासन, वज्रासन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन एवं शवासन सहित विभिन्न योगासन किए गए। साथ ही नेचुरोपैथी, पंचकर्म, त्राटक एवं शिरोधारा का प्रदर्शन कर उनके लाभों की जानकारी दी गई।

योग विभागाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने कहा कि योग केवल अभ्यास नहीं बल्कि संपूर्ण जीवनशैली है और इसके पूर्ण लाभ के लिए इसे समग्र रूप से अपनाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय जल्द ही नेचुरोपैथी एवं पंचकर्म की शुरुआत करेगा।

इस अवसर पर योग विभाग की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया। परिसर में गुलमोहर एवं नीम के 60 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के अंत में योगिक आहार परोसा गया।योग, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ विश्वविद्यालय में योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ के सदस्यों  नेराजभवन में किया योग      |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही     |     मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग की गूंज, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में हुआ सामूहिक अभ्यास     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया     |     विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों के साथ किया योगाभ्यास     |     दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श     |     शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811