Let’s travel together.

लड़की से कथित छेड़छाड़ के शक में मारपीट,2 महिलाओं सहित 3 लोगों को गिरफ्तार

0 255

गुना। नानाखेडी क्षेत्र में पड़ोस की लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ के शक में शुक्रवार को करीब 10 लोगों ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति के घर में घुसकर बर्बरतापूर्वक लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान पिटने वाले अजय धाकड़ नाम के इस व्यक्ति की पत्नी और मासूम बेटा उसे छोड़ने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में 2 महिलाओं सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 7 अन्य फरार हैं तथा घायल पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गुना जिले के पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि फरियादी अजय धाकड़ (30) ने कैंट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार सुबह सचेन्द्र साहू, दुर्गेश साहू, जगदीश साहू, संध्या साहू, राजकुमारी साहू और 3-4 अन्य लोग उसके घर में घुस आये और उन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली गलौच किया।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने धाकड़ को रस्सी से बांधकर उसे घर से बाहर लाकर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। उन्होंने कहा कि शिकायत के अनुसार इस दौरान बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी के साथ भी उन लोगों द्वारा मारपीट की गई, जिसकी रिपोर्ट पर से आरोपियों के विरूद्ध थाने में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
मिश्रा ने कहा, ‘हाथ-पैर बांधकर मारपीट करने का वायरल वीडियो संज्ञान में आने पर मैंने मामले को गंभीरता से लिया और वीडियो में मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने के तत्काल निर्देश दिये।’ मिश्रा ने बताया कि पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्रवाई कर 3 आरोपियों सचेन्द्र साहू, संध्या साहू एवं राजकुमारी साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सतलापुर शुक्रवार मार्केट में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैली      |     सिलवानी नगर में पंचकल्याणक महायज्ञ का आयोजन     |     अधिकारियों की चापलूसी कर बन जाते है खास: फिर करते है लोगों को परेशान     |     केमखेड़ी के जंगल में तेंदुआ ने  युवक पर किया हमला ,युवक गंभीर रूप से घायल, तीन बकरियां की मौत     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  की ब्यूटी वेलनेस की छात्राओं ने ऑरेंन इंटरनेशनल भोपाल में किया औद्योगिक भ्रमण     |     मंडल बस्ती हिंदू सम्मेलन को लेकर आयोजित की गई यात्रा का सोमेश्वर धाम पर हुआ समापन      |     चैनपुर ग्राम में होगा हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन     |     मिशन वात्सल्य बालिकाओं को दिया बाल संरक्षण कानूनों पर प्रशिक्षण     |     तानसेन संगीत 2025 समारोह” उत्सव के 101 वर्ष के अवसर पर “पूर्वरंग संगीत समा” का आयोजन 13 दिसंबर को     |     सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित,कार्यशाला में विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने रखे विचार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811