दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श
– अंशुमन चीता, नेल्सन टीम, पटेल एण्ड संस व ग्रंथ स्टार ने जीते अपने-अपने मुकाबले
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
क्रिकेट की प्रतिभाओंको निखारने के लिए बीते 44 वर्षों से वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां के द्वारा शहर के पोलोग्राउण्ड मैदान में नि:शुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है और इन्हीं क्रिकेटरों की टीम बनाकर आईपीएल की तर्ज पर शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग टीम बनाकर प्रतिभाओं के प्रदर्शन को बाहर निकलने के लिए दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति को संजोते हुए टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आईपीएल की तर्ज पर शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया है जिसमें यह नवोदित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है। यहां इन बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके अभिभावक व अन्य क्रिकेट में रूचि रखने वाले खिलाड़ी भाग लेकर इन सभी बच्चों का उत्साहवर्धन कर रहे है। वहीं सहयोग के रूप में सभी पुरूस्कार भाजपा जिला महामंत्री लवलेश जैन चीनू द्वारा, सभी डे्रसें टीमों के लिए पटेल एण्ड संस के संचालक यशपाल रावत-भूपेन्द्र रावत (अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती) द्वारा जबकि पेयजल एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा के द्वारा की गई। यहां सभी खिलाडिय़ों को अनुशासित खेल, बेहतर खिलाड़ी और क्रिकेट की बारीकियां सीखने को लेकर स्वयं क्रिकेटर छोटे खां के द्वारा क्रिकेट की बारीकियों से इन बच्चों को बताया जा रहा है ताकि यह बच्चे क्रिकेट में अपना भविष्य संवार सके। इस शिवपुरी प्रीमियर लीग(एसपीएल) प्रतियोगिता में 20 टीमें भाग ले रही है।
*अपने-अपने मुकाबलो में अंशुमन चीता, नेल्सन टीम, पटेल एण्ड संस व गं्रथ स्टार ने जीते अपने-अपने मुकाबले*
पोलोग्राउण्ड मैदान में दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में 4 मुकाबले हुए जिसमें पहला मैच अंशुमान चीता और वेद रॉयल चैंपियन के बीच हुआ जिसमें वेद रॉयल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बनाए और इसके जबाब में उतरी अंशुमान चीता की टीम के खिलाडिय़ों ने इस स्कोर को महज एक विकेट खोते हुए प्राप्त कर लिया और टीम विजेता बनी। इसमें देवांश को 4 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार प्रदान किया गया। इसके बाद हुए मैच में नेल्सन मून लाईट एवं देव ईगल्स के बीच खेला गया जिसमें नेल्सन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोडऱ 84 रन बनाए और इस लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी देव ईगल्स की टीम ने काफी संघर्ष किया लेकिन इस संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद भी पूरी टीम 80 रन ही बना सकी और नेल्सन टीम ने 4 रनों से मैच जीत लिया, यहां मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार काव्यांश के 4 विकेट मिलने पर प्रदान किया गया। एक और अन्य मैच पटेल एण्ड संस व कृष्णा बुल्स के बीच खेला गया जिसमें कृष्णा बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 65 बनाए जबाब में उतरी पटेल एण्ड संस की टीम ने बेहतरीन सधी हुई बल्लेबाजी की और यह मैच 3 विकेट से जीतकर अलगे दौर में प्रवेश किया, यहां वंश को मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार दिया गया। अंति मैच ग्रंथ स्टार व आरव इंडिया के बीच खेला गया जिसमें पहले खेलते हुए ग्रंथ स्टार की टीम ने 75 रन बनाकर आरव इंडिया टीम को यह लक्ष्य दिया, जिसके जबाब में उतरी आरव इंडिया महज 60 रन ही बना सकी और ग्रंथ स्टार की टीम विजयी रही जिसमें मैन ऑफ द मैच 15 रन 4 विकेट के लिए अरनव को दिया गया।