Let’s travel together.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अपने ही जिलाध्यक्ष निशंक जैन का पुतला दहन

0 213

कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ ने लगाया जिला अध्यक्ष पर रिश्वत मांगने का आरोप

विदिशा।20 साल से ज्यादा सत्ता से बाहर रहने के बाद भी कांग्रेस पार्टी में अंतर कलह थमने का नाम नहीं ले रही है मध्य प्रदेश में वर्ष 2003 से अभी तक कांग्रेस अकेले सरकार नहीं बन पाई है इसका मुख्य कारण कांग्रेस की गुटबाजी सामने आती है हालांकि वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने निर्दलीयों के सहारे सरकार बनाई थी लेकिन महज 15 माह में ही कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेताओं की गुटबाजी के कारण कांग्रेस को सत्ता गंवानी पड़ी ऐसे ही अभी भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से लेकर निचले स्तर तक गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही।

सिरोंज क्षेत्र में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का पुतला दहन भाजपा के नहीं बल्कि कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं ने कर दिया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है जो सक्रिय कार्यकर्ता है उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष की सूची में शामिल नहीं किया गया जबकि जो किसी भी चुनाव में कांग्रेस का काम नहीं करते उनका नाम पथरिया ब्लाक अध्यक्ष के लिए भेजा गया है । इस बात से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष निशंक जैन का पुतला दहन कर विरोध जताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811