मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दीवानगंज क्षेत्र योगमय नजर आया। पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज, पीएम श्री हाई स्कूल सेमरा, माध्यमिक शाला अंबाडी, सेमरा , नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, सरार, बालमपुर, देहरी, एकीकृत माध्यमिक कन्या शाला दीवानगंज, होम्योपैथिक HWC ग्राम सेमरा, यूनानी औषधालय दीवानगंज सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के विद्यालयों एवं विभिन्न सरकारी विभागों में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिए गए संबोधन को भी सुना और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रीति कहार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। व्यायाम निर्देशक मनोज पवार ने उपस्थित जनसमुदाय को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी।
इस अवसर पर होम्योपैथिक अधिकारी डॉ मनोज साहू,एम.एल. अहिरवार, बहादुर सिंह नायक, अरविंद चौरसिया, प्रीति आठ्या एवं अनुराधा चतुर्वेदी सहित अन्य वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की भारतीय जीवन पद्धति है।

कार्यक्रम में राजेंद्र सावले, जेपी टोप्पो, हेमेंद्र दिनकर, राजेश कुशवाह, इरम अख्तर, उमा मेर, प्रशांत सोनी, मलखान मालवीय, राजेश नायक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे। अंत में प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रीति कहार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
योग दिवस के आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ग्रामीण अंचलों में भी योग के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है और नई पीढ़ी स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही है।