Let’s travel together.

शिवराज कैबिनेट की बैठक में अनेक अहम फैसले, अब हेलमेट न लगाने पर 300 रुपये जुर्माना

131

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह कैबिनेट की बैठक हुई! मंत्रालय में हुई इस कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इस बैठक में मुख्यमंत्री अधोसंरचना निर्माण योजना की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया। इस योजना के तहत प्रदेश के नगरीय निकायों में विकास कार्य होंगे। इसके लिए वर्ष 2022 23 और 2023-24 के लिए 800 करोड़ रुपये का प्रविधान होगा। इसके अलावा बैठक में ये अहम निर्णय भी लिए गए।

– नर्मदापुरम में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन मार्ग निर्माण को स्वीकृति।

– सिवनी में 108 करोड रुपए की लागत से बनाई जाएंगी सड़कें।

– सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पीजी के लिए 85 सीट बढ़ाने को कैबिनेट की स्वीकृति।

– बैठक में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर अर्थदंड ढाई सौ रुपये से बढ़ाकर तीन सौ रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। साथ ही सीट बेल्ट न लगाकर वाहन चलाने पर 500 रुपये जुर्माना लगेगा। आपातकालीन वाहनों को गुजरने के लिए रास्ता देने में असफल रहने पर पहली बार अर्थदंड का प्रविधान भी किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग की गूंज, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में हुआ सामूहिक अभ्यास     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया     |     विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों के साथ किया योगाभ्यास     |     दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श     |     शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |     करो योग, रहो निरोग: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्यपाल एवं विधायकों की उपस्थिति में गरिमामय योग अभ्यास कार्यक्रम संपन्न     |     मानस भवन में प्राकृतिक खेती पर मंथन, 2.96 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 23वीं किस्त     |     राशन चाहिए तो कराना होगा ई-केवाईसी, बिना सत्यापन बंद हो सकता है अनाज वितरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811