Let’s travel together.

अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से डॉक्टर हड़ताल पर रायसेन जिले में ढाई सौ डॉक्टर हड़ताल में शामिल

0 103

-पहले दिन काली पट्टी बांधकर किया काम कल 3 घंटे के लिए पूर्णता करेंगे काम बंद

रायसेन। मप्र के 14हजार डॉक्टरों के साथ रायसेन जिले के भी ढाई सौ से ज्यादा डॉक्टर ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करना आज से प्रारंभ कर दिया है, पहले दिन जिला अस्पताल में सभी डाक्टरों द्वारा काली पट्टी बांधकर काम किया।
अपनी पुरानी मांगों जैसे डीएसीपी लागू करना, पुरानी पेंशन बहाली, मेडिकल काम में प्रशासनिक अधिकारियों की दखल अंदाजी बंद करने की मांग शामिल है। डॉक्टरों द्वारा 17 फरवरी को भी आंदोलन कर चुके हैं। तब

यह हड़ताल 3 घंटे चली थी। उनकी मांगों को मानने का आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई थी। लेकिन अब तक डॉक्टरों की मांगों का निराकरण नहीं हुआ है। ऐसे में अब दोबारा से डॉक्टर हड़ताल करने की तैयारी कर ली है। आज जिला अस्पताल में हड़ताल के दौरान मेडिकल चिकित्सक डॉ एमएल अहिरवार दंत चिकित्सक डॉ विनोद परमार महिला चिकित्सक डॉक्टर दीपक गुप्ता मेडिकल चिकित्सक डॉक्टर सौरभ जैन सहित जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर शामिल थे।


वीओ-मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल ओढ़ ने बताया कि पूरे जिले भर के डॉक्टर आज से अपने आंदोलन की शुरुआत कर दी है। इसमें विरोध स्वरूप हाथों काली पट्टी बांध कर काम कर रहे हैं। 2 मई कल से इमरजेंसी को छोड़कर ओपीडी पूर्णतः बंद करेंगे। इस दौरान कैजुअल्टी चालू रहेगी, लेकिन 3 मई से डॉक्टरों ने पूरी तरह काम बंद कर देंगें।

ये हैं एसोसिएशन की मांगे
डीएसीपी लागू करना।
पुरानी पेंशन बहाली।
मेडिकल कार्यों में अधिकारियों की दखल अंदाजी बर्दाश्त नहीं।
हमारी मांगे जायज, सरकार ने वादाखिलाफी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811