Let’s travel together.

18 महीने की उपलब्धियां गिनाने कांग्रेस का घर- घर चलो अभियान आज से शुरू

0 178

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

प्रदेश में कांग्रेस की 18 महीने की सरकार में किए गए विकास कार्यों व उपलब्धियों को गिनाने के लिए सांची ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता घर चलो घर घर चलो अभियान आज 1 फरवरी मंगलवार को बागोद गांव से प्रारंभ करने जा रहे हैं। सांची ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष राजपूत ने बताया कि इस अभियान के पहले दिन कार्यकर्ता 5 मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगे। जिनमें बागोद, बराईखास, बरौला, भटिये व तिजालपुर गांव शामिल हैं। यह अभियान 28 फरवरी तक पूरे महीने चलाया जाएगा। बैठक में सांची ब्लॉक अध्यक्ष आशीष राजपूत, वरिष्ट कांग्रेस नेता नीरज जैन बंटी भैया, मंडलम अध्यक्ष शोभाराम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तुलसीराम मेहरा, नगर अध्यक्ष सचिन साहू सहित उपसरपंच हमजा जाफरी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि दो मंडलम और सेक्टर के कार्यकर्ता ब्लॉक के 72 मतदान केंद्रों तक जाएंगे।कार्यकर्ता ग्रामीण मतदान केंद्र पर जाएंगे तथा आमजनों के बीच अपनी बात रखेंगे। श्री राजपूत ने बताया कि इस दौरान कार्यकर्ता हाथ में झंडा लेकर गांधी टोपी लगाकर कांग्रेस की सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, शीघ्र निराकरण की उठाई मांग     |     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उपवास और धरना     |     गैरतगंज में नवागत एसडीएम हर्षल चौधरी ने किसानों की सुनी समस्याएं     |     मंगोलिया से सांची लाए गए भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश     |     नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेकमेल कर 06 लाख रुपये हड़पे     |     साँची में चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान      |     पर्यावरण दिवस पर दीवानगंज में स्वच्छता और पौधारोपण का संदेश     |     मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव और बादल छाए रहने से मूंग की फसल बीमारियों से ग्रसित      |     बारिश की आहट से खेतों में बढ़ी हलचल, धान की तैयारी में जुटे किसान     |     टोल वसूली जारी, लेकिन हाईवे पर जानलेवा गड्ढे: दीवानगंज से बालमपुर घाटी तक हादसों का खतरा बढ़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811