Let’s travel together.

ओशो महा निर्वाण दिवस मनाया गया

0 88

‌”प्रेम की कोई भाषा नहीं होती, प्रेम का फूल मौन में खिलता है”-ओशो

विदिशा। ओशो महा निर्वाण दिवस के अवसर पर लायंस क्लब विदिशा ने ओशो प्रेमियों के साथ, ओशो प्रेमी सुनील जैन के कृषि फार्म बेतवा नदी के पास, योग ध्यान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत ओशो महा निर्वाण दिवस सेलिब्रेट किया गया। ‌ लायंस क्लब अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि कार्यक्रम विभिन्न चरणों में दिनभर क्या रखा गया था।

सर्वप्रथम ओशो को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए डायनामिक मेडिटेशन के साथ कार्यक्रम का प्रथम चरण शुरू किया गया। इसके पश्चात लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि ओशो अपने जन्म के पश्चात तीन दिन तक न रोए थे और ना ही मां का दूध पिया था। जब डॉक्टर से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि आपके यहां एक असाधारण बालक ने जन्म लिया है। ओशो ने कहा था की पूर्व जन्म में उनकी साधना अधूरी रह गई थी इसलिए 750 साल के बाद उन्होंने पुनः जन्म लिया है। आपने कहा उनके बारे में जितना बताया जाए उतना ही कम है।

सन्यासी बालाराम आर्य जी ने कहा कि वह असाधारण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने देश ही नहीं विश्व को भी ध्यान करना सिखाया और इसके महत्व से अवगत कराया। ‌‌ सन्यासी स्वामी रामस्वरूप आर्य सहित उपस्थित सभी उसे प्रेमियों ने उन्हें शब्द सुमन से याद किया।इसके बाद भजन कीर्तन कार्यक्रम हुआ। तदनंतर इसके पश्चात योग एवं ध्यान के विभिन्न विधियों के साथ कार्यक्रम दिनभर चला जिसमें स्वल्पाहार एवं भोजन भी सम्मिलित था।कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त स्वामी बलराम आर्य ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811