Let’s travel together.

आपदा के समय अपनी और दूसरे लोगों की मदद कर सके इसलिए 1750 विद्यार्थियों को दी गई एडवेंचर और लाइफ़सेविंग की ट्रेनिंग

0 97

विद्यार्थियों ने सीखे एडवेंचर व लाइफ़सेविंग के ट्रिक्स

– कक्षा 1 से 12वीं तक को दी गई ट्रेनिंग

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में एडवेंचर स्पोर्ट्स व लाइफ सेविंग एक्टिविटीज से स्कूली छात्रों को जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में शिवपुरी के गीता पब्लिक स्कूल में 18 दिन चले के अंतर्गत विद्यार्थियों ने एडवेंचर स्पोर्ट्स की जिंदगी में महत्ता को समझा। वर्तमान समय में हम प्रतिदिन कई तरह की दुर्घटनाओं से रूबरू होते हैं। इन दुर्घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है या इनके प्रभाव को कैसे कम किया जा सकता है, को विद्यार्थियों ने इस ट्रेनिंग में जाना। विद्यार्थियों को 9-9 दिन की ट्रेनिंग के अनुसार दो भागों में डिवाइड कर दिया गया था। विद्यार्थियों के एडवेंचर स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर साबिर खान, जितेंद्र वर्मा व उनके टीम सहयोगी भी रहे। जान बचाने के लिए जानकारी का होना अति आवश्यक है। पढ़ाई के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को कुछ ऐसा सिखाना चाहिए कि आपदा के समय वे अपनी और दूसरे लोगों की जरूरत पड़ने पर आगे आकर मदद कर सके।

1750 विद्यार्थियों को सम्मिलित कर ट्रेनिंग दी-

गीता पब्लिक स्कूल के एडवेंचर क्लब में वर्तमान सत्र में विद्यालय के कक्षा 1 से 12वीं तक के लगभग सभी 1750 विद्यार्थियों को सम्मिलित कर ट्रेनिंग दी गई है। एडवेंचर स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर साबिर खान ने आपदा के दौरान देसी संसाधनों जैसे जूते के वंद से लेकर टीशर्ट, मोजे , हाथ का कड़ा, प्लास्टिक की बोतलों , बांस लकड़ी इस्तेमाल कर घायलों को कम वक्त में स्ट्रेचर बनाकर मदद किस प्रकार से कर सकते हैं सिखाया।

बर्मा ब्रिज, पैरलल रोप इन सारी गतिविधियों में हिस्सा लिया-

इसके साथ ही विद्यार्थियों ने बर्मा ब्रिज, पैरलल रोप, मंकी क्राउलिंग, टैरोलीन, रिवर क्रॉसिंग, सैपर स्विंग,कोऑर्डिनेशन टीम नेट, कोऑर्डिनेशन टीम गेम, सरवाइवल फर्स्ट एड, सीपीआर, आउटडोर फिजिकल एक्टिविटी, वॉल क्लाइंबिंग , रफलिंग इन सारी गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि छात्रों का इस गतिवधि से जोड़ा गया। ताकि पढ़ाई के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को कुछ ऐसा सिखाना चाहिए कि आपदा के समय वे अपनी और दूसरे लोगों की जरूरत पड़ने पर आगे आकर मदद कर सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर खिलाड़ियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, योग कर दिया स्वास्थ्य का संदेश     |     लोकमाता आहिल्यादेवी होलकर की 301वीं जयंती धूमधाम से मनाई, नगर में प्रतिमा स्थापना की घोषणा     |     धरसींवा मंडल के 12 शक्ति केंद्रों में बैठक संपन्न     |     जिले के रमासिया गांव से खेती बचाओ अभियान का शुभारंभ करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान     |     नवीन भवन निर्माण को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष से मिले पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी     |     प्रधानमंत्री मोदी  के 12 साल बेमिसाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित     |     प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मन की बात का उप मुख्यमंत्री ने किया श्रवण     |     जरा -सी वर्षा से भोपाल मार्ग हुआ बंद , पचासों वाहनों सहित एम्बुलेंस फंसी     |     जनगणना 2027 : मध्य प्रदेश में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) का कार्यसफलतापूर्वक पूर्ण     |     हरदा में लहरा रही चिया सीड्स की फसल, किसानों ने बताया ‘सफेद सोना’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811