Let’s travel together.

नवीन भवन निर्माण को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष से मिले पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी

0 47

 केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा को दिया ज्ञापन

सी एल गौर रायसेन

जिला मुख्यालय रायसेन में नवीन पेंशनर्स भवन निर्माण के लिए पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी अब सक्रिय हो गए हैं इसी क्रम में रविवार को भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा से भेंट की, इसके पश्चात क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा को लिखित ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया। इस दौरान पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने नवीन भवन निर्माण से लेकर पेंशनर्स के लिए आने वाली कई समस्याओं के बारे में भी विचार विमर्श किया और श्री शर्मा को अवगत कराया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा को दिए गए ज्ञापन में पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने दर्शाया है कि जिला मुख्यालय स्थित वार्ड क्रमांक 9 तालाब मोहल्ले में पेंशनर्स भवन जो कि जीर्ण शीर्ण अवस्था में है जिसके पुनरुत्थान के लिए राशि की आवश्यकता है जिससे कि पेंशनर्स के लिए नया भवन का निर्माण किया जा सके। पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने बताया कि जिला मुख्यालय पर पेंशनर्स के बैठने के लिए कोई भवन की व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा का इस जरूरी समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए नवीन भवन निर्माण के लिए आर्थिक मदद पेंशनर्स एसोसिएशन के लिए मिल जाए तो उनके हित में होगा। भेंट करने आए पेंशनर एसोसिएशनपदाधिकारीयों को भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने नवीन भवन निर्माण में सहयोग प्रदान करने एवं भवन निर्माण संबंधी समस्या को ऊपर केंद्रीय मंत्री,एवं राज्य सरकार के मंत्री तक पहुंचाएं जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पी एन साहू,सचिव गिरधारीलाल शाक्य, कोषाध्यक्ष बीपी शर्मा, एमएल अग्रवाल, रजजन लाल सक्सेना, एम एल राठौरिया, भगवानसिंह मीणा सहित पेंशनर एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन मंडी को डाबरा इमलिया ले जाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में नाराजगी, शहर के आसपास जमीन चयन की मांग     |     सरकारी मूंग की बिक्री में 1100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर! मगरधा के गिरिराज वेयरहाउस की उपार्जित मूंग पर उठे सवाल     |     एक साल से वेतन नहीं मिलने पर रोते हुए कलेक्टर के पास पहुंची सुल्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र की सफाई कर्मचारी     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो महुआ-गुड़ लाहन नष्ट     |     नगर परिषद गैरतगंज में 2.28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात     |     देवनगर से खंडेरा तक निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा     |     तीन साल से बंद पड़ा विद्युत सब स्टेशन, परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने मैहर पहुँचकर माँ शारदा के किए दर्शन     |     क्षत्रिय महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 अक्टूबर को, 75% से अधिक अंक वालों को मिलेगा सम्मान     |     झूलेलाल बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811