Let’s travel together.

पंकज त्रिपाठीकी फिल्म ‘मैं अटल हूं’ की शूटिंग का हुआ एलान

167

दमदार अदाकारी और गंभीर किरदारों के लिए पहचान पाने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी जल्द अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस बार भी उन्होंने एक्सपेरिमेंट किया है और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को पर्दे पर उतारने का जिम्मा अपने कंधे पर उठाया है।

जल्द शुरू होगी शूटिंग

पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर बीते साल 25 दिसंबर को उनकी बायोपिक मैं अटल हूं का मोशन पोस्टर जारी किया था। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया था। अब 4 मई को उन्होंने मैं अटल हूं के जल्द शूटिंग शुरू होने की जानकारी शेयर की है।

सेट से शेयर किया वीडियो

पंकज त्रिपाठी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पंकज त्रिपाठी, अटल बिहारी वाजपेयी के लुक में नजर आ रहे हैं और हाथ में स्क्रिप्ट लिए शूटिंग सेट पर घूम रहे हैं। उनके साथ वीडियो में सेट पर क्रू मेंबर्स कैमरे और लाइट्स के साथ काम करते हुए दिख रहे हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी के खूबसूरत विचार

वीडियो की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के पैरों से होती हैं और अंत में उनका पूरा लुक रिवील कर दिया जाता है। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में अटल बिहारी वाजपेयी की कविता लिखी। उन्होंने लिखा, “इंसान बनो, केवल नाम से नहीं, रूप से नहीं, शक्ल से नहीं, हृदय से, बुद्धि से, सरकार से, ज्ञान से।” – श्री अटल बिहारी वाजपेयी।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

शूटिंग की जानकारी देते हुए पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा, “इंसान की परिभाषा बताकर, इंसानियत की भाषा बने थे, श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी! मैं अटल हूं की शूटिंग जल्द शुरू होने जा रही है। इस साल दिसंबर में फिल्म थिएटर्स में दस्तक देगी।” बता दें कि मैं अटल हूं का एलान बीते साल 28 जून को किया गया था। फिल्म का डायरेक्शन रवि जाधव कर रहे हैं, जो अपने काम के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811