Let’s travel together.

सम्मेद शिखर जी को पर्यटकस्थल घोषित करने के विरोध में जैन समाज ने महारैली निकाल जताया विरोध

0 173

रायसेन।जैन अनुयायियों के सबसे बड़े तीर्थ सम्मेद शिखर जी को झारखंड सरकार द्वारा पर्यटक स्थल घोषित करने की अधिसूचना के उपरांत जैन समाज काफी नाराज है इसी बात को लेकर आज जिला जैन समाज ने रायसेन जिला मुख्यालय पर एक महारैली का आयोजन किया जिस रैली में जिले भर से आए जैन अनुयायियों ने हिस्सा लिया ।

जिला जैन समाज ने इस रैली के लिए व्यापक तैयारी की थी और यह रैली एक महारैली के रूप में निकली शिखर जी के पक्ष में नारे लगाते हुए जैन समाज की महिलाएं एवं पुरुष कतार में होकर चल रहे थे यह रैली जुलूस के रूप में भगवती गार्डन से प्रारंभ हुई और श्री 1008 शांति नाथ जिनालय मुखर्जी नगर यशवंत नगर के सामने से होती हुई महामाया चौक पहुंची वहां से सभी जैन बंधु भोपाल सागर तिराहा पशु चिकित्सालय प्रांगण में आयोजित की गई आम सभा में सम्मिलित हुए ।इस आम सभा को संबोधित करते हुए जिला जैन परिषद के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन ने कहा कि जब से सृष्टि का सृजन हुआ है और जब तक यह सृष्टि रहेगी तब तक तीर्थ क्षेत्र शिखरजी रहेगा हम झारखंड सरकार की इस चाल को कभी नहीं चलने देंगे कि वह उसको पर्यटन स्थल घोषित कर सकें इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जमना सेन ने कहा कि हर हिंदू जैन समाज के साथ है यह तीर्थ क्षेत्र हमारे लिए उतना ही पवित्र है जितना अयोध्या।

जिला पंचायत अध्यक्ष बबलू मीणा ने बोलते हुए कहा कि जिला पंचायत के सारे सदस्य एवं में खुद जैन समाज के साथ हूं जितना हमें मथुरा काशी प्यारा है उतना ही हमें तीर्थ क्षेत्र शिखरजी प्यारा है उन्होंने भी झारखंड सरकार से कहा उसको आप यथावत रहने दें उसको पर्यटन स्थल घोषित ना करें इस अवसर पर जिले से पधारे कई वक्ताओं ने अपनी बात कही भीड़ इतनी थी की पशु चिकित्सालय प्रांगण छोटा पड़ गया और जिले से आए जैन धर्मावलंबी चौराहे पर खड़े होकर सभा को सुनने पर मजबूर हुए इस आमसभा में शहर के कई पार्षद गण भी उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न     |     गणेश उत्सव में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद, डीजे व हथियार प्रदर्शन पर सख्ती     |     आबकारी विभाग की जगह जगह छापामार कार्यवाही,अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान     |     बालमपुर घाटी पर तीन ट्रक फंसे, हाईवे पर लगा रहा जाम     |     जर्जर यूनानी औषधालय भवन हादसे को दे रहा न्योता, बारिश में छत के कबेलू गिरे     |     हलाली डैम 84% भरा, 61 गांवों में जल्द पहुंचेगा शुद्ध पेयजल     |     वाशरूम में कैमरा युवतियों से अश्लिल बातें     |     गणेश उत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट,आयोजित हुई महत्वपूर्ण समन्वय बैठक     |     त्यौहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने 19बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही     |     नई दिल्ली के ब्रिक्स बाजार में छाई मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811