सी एल गौर रायसेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं कम उपयोग को बढ़ावा देने तथा किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 1 जून से 30 जून 2026 तक देशव्यापी “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ 1 जून सोमवार को 11:00 बजे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रायसेन जिले के ग्राम रमासिया से किया जाएगा।