संगठन के साथ कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने सुनी पीएम के मन की बात
सुरेंद्र जैन धरसीवा
भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान एवं जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम नारंग जिला के प्राभारी श्री सुरेन्द पाटनी के निर्देशन में पार्टी के धरसींवा मण्डल अध्यक्ष राकेश यादव के नेतृत्व में रविवार को ग्रामीण मंडल के सभी 12 शक्ति केंद्र में बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी गई।
इस दौरान मंडल प्रभारी आकाश बजाज के मार्गदर्शन में बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा की गई और कमजोर बूथों पर विशेष फोकस करने का निर्णय लिया गया आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का गांव-गांव में प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया गया माह के अंतिम सप्ताह में प्रत्येक बूथों में बैठक के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने का निर्णय लिया गया
बैठक में मंडल महामंत्रीद्वय दिलीप साहू नोहर वर्मा उपाध्यक्ष द्वेय कौसल साहू योगेश साहू प्रमिला पटेल उषा वर्मा लता निषाद राजेश वर्मा एवं सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों बूथ अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह समय-सीमा में संगठनात्मक कार्य पूर्ण करें और आमजन तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं बैठक में प्रमुख रूप से शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सहसंयोजक , मंडल के वरिष्ठ एवं बूथ अध्यक्ष,बूथ समिति कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे