सुरेंद्र जैन धरसीवा
धरसींवा तिल्दा मार्ग पर किरणा गांव के सामने अज्ञात वाहन ने डेढ़ दर्जन गौवंश को रौंद दिया करीब आधा किलो मीटर तक पूरी सड़क गौवंश के खून से लाल हो गई है.सुबह जैंसे ही इस पर ग्रामीणों की नजर पड़ी देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण ओर बजरंग दल के गौसेवक मौके पर पहुच गए.

गौवंश को रौंदने की इतनी बड़ी घटना से क्षेत्र के लोगो मे भारी आक्रोश को देखते हुए तिल्दा पुलिस मौके पर पहुच गई है.।धरसींवा तिल्दा मार्ग पर ओधोगिक इकाईयो के बनने के बाद से ही यह मार्ग काफी व्यस्त रहने लगा है और ओधोगिक इकाइयों के बेलगाम रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों से हमेशा ही दुर्घटनाओ की आशंका बनी रहती है…..बीती रात की इस घटना से इसी कारण ग्रामीणों में ओर भी आक्रोश है