MPTODAY ने प्रमुखता से 3 को को प्रकाशित की थी खबर ” इसके बाद चेता प्रशासन
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली पंचायत शाहपुर के ग्राम मादा में दो वर्ष पहले नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई थी। 2 साल में केवल दो दिन ही चली लाइन इसके बाद बंद हो गई थी। इसकी खबर 3 मई को एमपी टुडे ने मुख्य रूप से प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित के तीन दिन बाद ही ठेकेदार ने लाइन चालू करवा दी। 2 दिन से लगातार मादा के ग्रामीणों को पानी मिल रहा है।

मादा गांव में रहने वाले तुलसीराम, दौलत राम, मंगल सिंह, आदि ग्रामीणों ने एमपी टुडे को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। साथ ही मादा गांव की महिला जमनाबाई , कलाबाई , कुंवर बाई, संगीता बाई आदि महिलाओं ने कहा है कि हम काफी दिनों से पानी की समस्या को लेकर जूझ रहे थे। काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा था। खबर प्रकाशित होने के तीन दिन बाद ही ठेकेदार ने बोर में मोटर डलवा दी। जिससे हम लोगों को पानी मिलना प्रारंभ हो गया है। कहीं-कहीं जो जॉइंट रह गए थे ठेकेदार वह भी ठीक कर रहा है।