शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
रायसेन -राहतगढ़ मार्ग निर्माण करने वाली निर्माण एजेंसी की लापरवाही का खमियाजा आज सैकड़ों यात्रियों को भुगतना पड़ा।
आज तड़के आंधी -तूफान के बीच जरा -सी वर्षा से बेगमगंज – गैरतगंज के आलमपुर – सिमरिया के पास की निर्माणधीन सड़क पर पानी – कीचड़ में कई वाहनों के साथ एम्बुलेंस जैसे इमरजेंसी वाहन फंस गए और यातायात बंद हो गया। जिसके कारण गंभीररूप से बीमार के साथ महिला , बच्चों और लोगों को बहुत ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा।पचासों वाहन फंसने से सड़क जाम हो गई और यात्रियों को घण्टों परेशान होना पड़ा।

इस बीच पुलिस ने वाहनों का मार्ग डायवर्ड करते हुए गैरतगंज से सिलवानी की ओर से बेगमगंज – सागर का यातायात शुरू कराया ओर बेगमगंज से भोपाल की ओर जाने वाले वाहनों को भी सिलवानी होकर जाना पड़ा।
आक्रोशित यात्रियों का आरोप है कि दो वर्ष से सड़क निर्माण का काम कछुआ चाल से चल रहा है लेकिन क्षेत्र के लापरवाह सांसद , विधायक इस पर ध्यान नहीं दे रहे कि जल्दी से सड़क निर्माण हो जाए तो लोगों की दो वर्षीय परेशानी खत्म हो जाए लेकिन उन्हें क्या लेनादेना , चुनाव आएंगे तो उन्हें बस वोट चाहिए।
रायसेन से राहतगढ़ तक सड़क को पूरी तरह से उखाड़ कर कच्ची कर दिया गया है। मात्र कुछ स्थानों पर टुकड़ों में डामरीकरण करके छोड़ दिया है ओर जगह -जगह मिट्टी -गिट्टी बिछाने से वाहन चालकों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। कई बार वाहन दुघर्टनाग्रस्त होने से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है तो एक दर्जन से ज्यादा चोटिल हुए है। वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी क्रासिंग में हो रही है।

नागरिकों की मांग है कि शासन -प्रशासन तत्काल संबंधित ठेकेदार को सीघ्र सड़क निर्माण करने के निर्देश देकर काम पूरा कराएं अन्यथा एक पखबाड़े बाद वर्षा का मौसम शुरू होते ही आए दिन इस प्रकार सड़क जाम की स्थिति बनना निश्चित है।
इधर सांसद और विधायक कुछ भी कहने ओर करने की स्थिति में नही दिख रहे है। जिससे सड़क निर्माण एजेंसी मनमानी तरीके से कछुआ चाल से काम कर रही है।