Let’s travel together.

उरला में अनोखी ठगी,पुलिस के हत्थे चढ़ी ऐंसी ठग महिला जिसने डांकूँ खड़गसिंह को भी छोड़ा पीछे

0 362

बड़ा सवाल ऐंसे में कौन करेगा दींन दुखियों पर विश्वास

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

बाबा भारती ओर उनके चहेते घोड़ा सुल्तान व डांकूँ खड़गसिंह की कहानी तो सभी ने सुनी होगी जिसमें डांकूँ खड़गसिंह को सुल्तान घोड़ा पसन्द आ जाता है और वह अपाहिज बनकर एक दिन धोखे से बाबा भारती से मदद मांगकर घोड़े पर बैठकर उनका चहेता घोड़ा सुल्तान लेकर जाने लगता है तब बाबा भारती डांकूँ खड़गसिंह से कहते हैं घोड़ा ले जाओ लेकिन इस घटना को कभी किसी को मत बताना क्योकि इससे लोगो का दीन दुखियों पर से विश्वास उठ जयगा ओर उनकी कभी कोई मदद नही करेगा बाबा भारती के इन शब्दों ने डांकूँ खड़गसिंह का मन परिवर्तित कर दिया था और वह रात के अंधेरे में बाबा भारती के मन्दिर में चुपचाप उनका चहेता घोड़ा सुल्तान को छोड़कर चला गया था लेकिन उरला थाना क्षेत्र में हुई अनोखी ठगी में ठग महिला ने डांकूँ खड़सिंह को भी पीछे छोड़ दिया कईं गृहणियों से अपनी बेटी को बीमार बताकर खुदको बहुत परेसान बताकर हजारों रुपये ले लिए ओर फिर चंपत हो गई एक महिला ने तो इस ठग महिला की परेसानी सुन अपनी बच्ची की फीस को एकत्र राशि भी दे डाली लेकिन जब उस ठग महिला के पति ने छबिराम वर्मा से लाखों की ठगी की तब पूरा मामला उजागर हुआ।


दरअसल उरला पुलिस ने एक ऐंसी महिला ठग ओर उसके पति को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है जो क्षेत्र की कई भोली भाली गृहणियों से खुद को मुसीबत में बताकर ठगी कर फरार थी…..इस मामले का खुलासा तब हुआ जब इस ठग महिला के सुजाता राव व उसके पति के लल्लन राव ने छबिराम वर्मा को अपना मकान बेंचने के नाम पर उनसे 21लाख 40 हजार की धोखधड़ी की ओर फरार हो गए…..लंबे समय तक जब छबिराम वर्मा को ये ठग महिला व उसके पति गुमराह किये तब उन्हें उनके साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस थाना उरला की शरण ली …..पुलिस ने मामला दर्ज कर भारी मशक्कत के बाद जब आरोपी ठग महिला व उसके पति को गिरफ्तार किया तब ये पूरा राज खुला
ठग महिला ने उरला बीरगांव में दर्जनों महिलाओं के साथ खुद को भारी मुसीबत में बताकर ग्रहणियों से हजारों रुपये लिए हैं एवं महिला समूह बनाकर भी गृहणियों के साथ धोखाधड़ी की है.फिलहाल पुलिस ने इस ठग महिला व उसके पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है जिन गृहणियों से इस ठग महिला ने ठगी की है वह ठगी की शिकार गृहणियां भी उरला थाने मे मंगलवार को पहुची ओर अपनी आपबीती सुनाई।

फूलबाई से बोली ठग महिला मेरी बच्ची किडनैप हो गई

डांकूँ खड़गसिंह को भी पीछे छोड़ने वाली ठग महिला के सुजाता राव रोते बिलखते एक दिन उरला बीरगांव निवासी गृहिणी फूलबाई के पास पहुची ओर बोली मेरी बच्ची किडनैप हो गई तब फूल बाई को उस पर तरस आ गया और फूलबाई ने अपनी बच्ची की फीस को एकत्र राशि उसे दे दी थी अब जब यह पता चला कि पुलिस ने उसे ओर उसके पति को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है तब सत्य पता चला तो उन्होंने भी अपने साथ हुई ठगी की रिपोर्ट की है।

सरोज से बोली ठग महिला मेरी बच्ची बहुत बीमार है
बीरगांव की ही गृहिणी श्रीमती सरोज ने बताया कि एक दिन के सुजाता राव रोते हुए उसके पास आई और बोली मेरी बच्ची बहुत बीमार है तब उन्होंने उसे तीस हजार रुपये दिए थे मोहल्ले में ही रहती थी सुजाता इसलिए विश्वास किये लेकिन जब पैसे वापस मांगे तो घुमाती रही फिर गायब हो गई ।

समूह बनाकर बीना राजपूत से ठगे बीस हजार
ठग महिला के सुजाता राव ने किसी को नहीं छोड़ा मोहल्ले में महिला समूह बनाकर श्रीमति बीना राजपूत से भी बीस हजार रुपये लेकर चंपत हो गई।

पोस्टमैन की पत्नी से ठगे पौने दो लाख
भूतपूर्व पोस्टमैन जगन्नाथ साहू ने बताया कि के सुजाता राव नामक महिला से बहुत समय से परिचित थे एक दिन रोते बिलखते उनकी पत्नी के पास आई और बोली मेरी बच्ची बहुत बीमार है मैं धीरे धीरे वापस कर दूंगी कहकर एक लाख सत्तर हजार रुपये ले गई थी लेकिन कभी वापस नहीं किये और गायब हो गई थी।
लोन दिलाने के नाम पर ठगे एक लाख बीस हजार
ठगी की शिकार सुकन्या बाई साहू ने बताया कि के सुजाता ने उससे बड़ा लोन दिलाने के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपये लिए थे वापस मांगने पर बोली कि तेरे पति को झूठे केश में फंसा दूँगी ।
क्या कहते हैं विवेचनाधिकारी
विवेचनाधिकारी थाना उरला श्रवण कुमार मिश्रा ने बताया कि 21 लाख 40 हजार की धोखाधड़ी के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर)/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) अभिषेक माहेश्वरी के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजीव शर्मा के पर्यवेक्षण में 21.40 लाख रूपये ठगी के मामले में फरार दंपत्ति के सुजाता राव व उसके पति के लल्लन कुमार राव को गिरफ्तार किया गया है लगभग चार वर्ष पूर्व प्रार्थी छबीराम वर्मा निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी को आरोपी दम्पत्ति द्वारा अपने बीरगांव स्थित मकान का बिक्री कुल रकम 21,40,000 रूपये में नियत अवधि में रजिस्ट्री कराने लेने का इकराननामा तैयार कर आठ चेकों के माध्यम से कुल 12,41,000/-रू एवं नगद 9,00,000/-रू कुल राशि 21,40,000/-रू प्राप्त कर लिया गया था। प्रार्थी के द्वारा संपूर्ण रकम अदायगी के पश्चात् भी आरोपी पक्ष रजिस्ट्री नहीं कर रहा था और आरोपी पक्ष जगह बदल-बदल कर रहना शुरू कर दिया। प्रार्थी छबीराम वर्मा ने तंग आकर पुलिस थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया जो कि अप.क्र. 555/22 धारा 420,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस तत्काल में पतासाजी लग गई लेकिन आरोपी पक्ष नदारद था। आरोपी पक्ष को उनके पैतृक निवास विशाखापटनम में तलाश किया लेकिन वहाॅं भी नहीं मिले। पुलिस लगातार उनकी पीछा करती रहीं। आखिरकार पुलिस को यह सूचना मिली कि आरोपी दम्पत्ति रेल्वे स्टेशन रायपुर के पास देखे गये। तत्काल पुलिस पार्टी रवाना हुई और आरोपियों की पहचान कर उन्हे फाफाडीह चैक रायपुर के पास पकड़ने में पुलिस सफल हो गई। आरोपियो से जरूरी दस्तावेज भी जप्त किये गये है आरोपी महिला द्वारा पूर्व में भी महिला समूह बनाकर लोन दिलवाने के नाम पर सैकड़ो महिलाआंे को ठगा गया था। जिसकी यदा कदा शिकायतें थाने में प्राप्त होती रहती थी अपराध क्रमांक 555/22 धारा420,34 भादवि के अंतर्गत आरोपी के.सुजाता पति के.लल्लन कुमार राव उम्र 35 साल साकिन डगली काॅम्लेक्स बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर छ.ग. एवं उसके पति.के.लल्लन कुमार राव पिता के.मोहन राव उम्र 44 साल साकिन डगली काॅम्लेक्स बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर छ.ग. को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811