मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीष एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष अनिल कुमार सोहाने के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत नर खेड़ा, ग्राम पंचायत निनोद के गांव संग्रामपुर और ग्राम पंचायत सरार में मंगलवार को विधि जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक प्राधिकरण में न्यायाधीश श्रीमती हर्षिनी यादव , जिला विधिक प्राधिकरण अधिकारी अनीस अब्बासी, ग्राम पंचायत कर्मी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित काफी संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने भाग लिया। यह शिविर लोगों को कानून के बारे में जागरूक करने और उनकी कानूनी अधिकारों के बारे में अवगत कराने के उद्वेश्य से किया गया।उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मिलने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नागरिकों को कानूनी सहायता और सलाह प्रदान करने के उद्देश्य से जारी टोल-फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी। कहा यह सेवा उन लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगी जो कानूनी जानकारी, सहायता या मार्गदर्शन चाहते हैं। वह इस नंबर पर कॉल करके अपनी कानूनी समस्याओं के लिए घर बैठे हीं मदद प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में जिला विधिक प्राधिकरण में न्यायाधीश श्रीमती हर्षिनी यादव , जिला विधिक प्राधिकरण अधिकारी अनीस अब्बासी, नरखेड़ा सरपंच रामदयाल लोधी सचिन लक्ष्मीनारायण शाक्या ,सरार सरपंच नरेश चौधरी, सचिव कृपाराम लोधी,निनोद सचिव रामेंद्र बघेल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित गांव के कई गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।