Let’s travel together.

सहरिया आदिवासियों को बताया उनके वोट का महत्व

0 77

 

हातौद ग्राम पंचायत चला मतदाता जागरूकता अभियान

– सहरिया आदिवासी बस्ती में निकली जागरूकता रैली

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में जिला प्रशासन द्वारा इस समय मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान जारी है। इसी क्रम में शिवपुरी जनपद पंचायत के हातौद ग्राम पंचायत के सहरिया आदिवासी बस्ती में यहां पर सहरिया आदिवासी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर सहरिया आदिवासियों को उनके वोट का महत्व बताया गया।
इस मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप अभियान के नोडल अधिकारी और जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी सहित कई अधिकारी और ग्राम पंचायत सरपंच सरवन आदिवासी, सचिव मोहन गुप्ता, सह सचिव मिल्ट्री सिंह आदिवासी,ग्राम वासी मनीष मेहरोत्रा, गुरवीर सिंह, त्रिलोक सरीन, सरदार गुरबक्श सिंह, मोहन सरीन सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे। स्वीप अभियान के अंतर्गत यहां पर सहरिया आदिवासी बस्ती में पहुंचकर मतदान का महत्व बताया गया। लोकतंत्र में मतदान क्यों आवश्यक है इसकी पूरी जानकारी दी गई। जो लोग 18 वर्ष से अधिक उम्र के हो गए हैं उनको अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और वोटर आईडी कार्ड बनवाने की अपील की गई। इस मौके पर मतदाता जागरूक कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता रैली भी निकल गई जिसमें हाथ में बैनर लेकर के ग्रामीणजन शामिल होकर वोट डालने और लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811