Let’s travel together.

किसानों को मिलने लगा खाद, बड़ी संख्या में खाद लेने पहुंच रहे हैं किसान

0 159

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सहकारी समिति सलामतपुर में संस्था अंतर्गत आने वाले 8 पंचायतों के 28 गांवों के किसानों को आसानी के साथ खाद व प्रमाणित बीज मिलने लगा है। मंगलवार को संस्था कार्यालय में बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्रों तिजालपुर, कटसारी, बागोद, मेढ़की, कचनारिया, शाहपुर, मुड़ियाखेड़ा, गाडरखेड़ी, बेरखेड़ी चौराहा, सुनारी, रातातलाई, ढकना सहित कई गांवों के किसान खाद लेने पहुंचे। खाद लेने आए भवरजी तिजालपुर, रघुवीर मीणा शाहपुर, हरि सिंह कचनारिया व लालजीराम चौकसे ने बताया कि हमें सहकारी संस्था सलामतपुर से आसानी के साथ डीएपी, यूरिया, सुपर, एनपीके 123216, 202013 और गेंहू का प्रमाणित बीज मिल रहा है। वहीं संस्था प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था अंतर्गत 28 गांवों के 1340 किसानों को उनकी लिमिट पर समय और आसानी के साथ कृषि भूमि पर डीएपी खाद 1350 रुपए, यूरिया 267 रुपए, सुपर 465 रुपए और गेंहू का 8713, 8756 प्रमाणित बीज 3550 की कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी प्रकार के खाद संस्था में पर्याप्त मात्रा में मोजूद हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811