Let’s travel together.

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने महिलाओं का सम्मान कर सुपोषण किट का किया वितरण

0 109

सिलतरा में महिला जागृति शिविर संपन्न
सुरेन्द्र जैन धरसीवा

परियोजना स्तरीय धरसीवा के तत्वधान में महिला जागृति शिविर का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलतरा में संपन्न हुआ।इस दौरान विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई व छह माह पूर्ण किए बच्चों का अन्नप्राशन की रस्म अदा की गई साथ ही बच्चों और गर्भवती माताओं को सुपोषण किट वितरण किया गया सुपोषण किट में मूंग, फूटा चना, मूंगफली, गुड, अनार,सेव आदि पौष्टिक सामग्री सम्मिलित की गई थी।


इस अवसर में अतिथियों ने स्थानीय व्यंजन प्रदर्शनी का निरीक्षण कर प्रथम, द्वितीय आने वाले प्रतिभागियों को इनाम वितरण किए।
महिलाओं को छह साल तक के बच्चों की उचित देखभाल, संतुलित आहार, पोषण जागरूकता, बाल विवाह, बाल मजदूरीमहिला जागृति शिविर के आयोजन करने के उद्देश्य को परियोजना अधिकारी जितेंद्र साव ने विस्तार से समझाया आदि विषयों के संबंध में जानकारी दी।साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यालयिन छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

इस अवसर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और और कहां प्रदेश सरकार लगातार जनहित में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन तक पहुंच रही है लगातार प्रदेश सरकार सुपोषण अभियान तहत औसत दर कम हो रही हैं।

आज कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद, सभापति चंद्रिका चंदन बांधे, जनपद सदस्य गुरदेव मैरिशा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, महिला ब्लाक अध्यक्ष मंजू वर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष लोकेश्वरी वर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच रामकुमार वर्मा, रोशन पुरी गोस्वामी, दीपक वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी निशा मिश्रा, परियोजना अधिकारी जितेन्द साव और विभाग के अन्य कर्मचारी सहित भारी संख्या में आगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811