Let’s travel together.

भूपेश बघेल ने कहा-देश के इतिहास में पहला अवसर है जब एक भाजपा कार्यकर्ता के परिवार को न्याय दिलाने कांग्रेस कर रही आंदोलन

0 358

सुरेंद्र जैन धरसीवा

शराब कोचियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले भाजपा कार्यकर्ता संतोष पटेल आत्महत्या मामले में मरार पटेल समाज मृतक के परिजनों और कांग्रेस द्वारा आयोजित संयुक्त आंदोलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा की देश के इतिहास में यह पहला अवसर है जब सत्ताधारी दल भाजपा के कार्यकर्ता के परिवार को न्याय दिलाने कांग्रेस को आंदोलन करना पड़ रहा हे।

भूपेश बघेल ने आगे कहा की भाजपा कार्यकर्ता संतोष पटेल अपने गांव में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ आवाज उठाए थे जिसके कारण उनके परिवार पर शराब कोचियों नेहमला किया घर में घुसकर तलवार बाजी की लेकिन उसे पुलिस से न्याय नही मिला उसने विधायक के यहां भी गुहार लगाई और अंततः आत्महत्या कर ली।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस मामले मृतक की केंसर पीड़ित पत्नी को न्याय मिलना चाहिए जो भी दोषी हैं उन पर हत्या का मामला दर्ज हो और सुसाइट नोट सार्वजनिक करें उसमे जिनके भी नाम हों चाहे वह कोई भी क्यों न हों उन पर भी हत्या का मामला दर्ज हो साथ ही मृतक के परिवार को 50लाख मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे सरकार।


इसके पूर्व पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बद्तर है आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं प्रदेश में हो रही अवैध शराब विक्री जोरों पर हैं छत्तीसगढ़ को शराब गढ़ बनाया जा रहा है भाजपा कार्यकर्ता संतोष पटेल का कसूर सिर्फ इत‌ना था कि उसने अवैध शराब का विरोध किया था इसी पर शराब कोचियो ने उसके परिवार को घर में घुसकर मारपीट की ओर जब कही न्याय नही मिला तो उसने आत्म हत्या कर ली पीसीसी चीफ ने कहा की न्याय नहीं तकतक कांग्रेस का यह आन्दोलन जारी रहेगा

कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा पूर्व विधायक घनेन्द्र साहू पूर्व विधायक विकास उपाध्याय पूर्व विधायक अनिता शर्मा गिरीश देवांगन पंकज शर्मा शैलेश नितिन त्रिवेदी जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेंश्वरी वर्मा कांग्रेस अध्यक्ष उधोराम वर्मा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा दुर्गेश वर्मा साहिल खान एवं करार पटेल समाज के पधाधिकारी व मृतक संतोष पटेल की केंसर पीड़ित पत्नी संध्या पटेल उनकी मां और बच्चे मौजूद थे धरना प्रदर्शन की शुरुआत मृतक संतोष पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद है।।


जलाया पुतला सौंपा ज्ञापन
कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन के दौरान चोक में विधायक का पुतला भी फूंका इसके उपरांत धरना प्रदर्शन सभा स्थल से तहसील कार्यालय तक पैदल जुलूस के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने कूच किया जहां राज्यपाल के नाम तहसीलदार जयेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811