Let’s travel together.

प्रभु और राम करेंगे 2 करोड़ 40 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन

0 161

देवेश पाण्डेय बेगमगंज रायसेन

मध्यप्रदेश शासन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी एवं क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह 29 नवंबर दिन मंगलवार को बेगमगंज की ग्राम बेरखेड़ी में 2 करोड़ 39 लाख 50 हजार विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे साथ ही जन समस्या निवारण शिविर में भी सम्मिलित होंगे।
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी एवं पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह प्रातः 9 बजे भोपाल से प्रस्थान करेंगे वे दोपहर 12 बजे बेगमगंज तहसील अंतर्गत ग्राम बेरखेड़ी बरामदगढ़ी पहुंचकर बेरखेड़ी आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण करेंगे।
इसके तत्पश्चात बेरखेड़ी पंचायत भवन के निर्माण का भूमि पूजन स्वीकृत राशि 22 लाख रुपए, शासकीय माध्यमिक शाला बेरखेड़ी बरामदगढ़ी के भवन का निर्माण एवं अतिरिक्त कक्षों के कार्य का भूमि पूजन स्वीकृत राशि 33.50 लाख, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरखेड़ी बरामदगढ़ी के निर्माण कार्य का भूमि पूजन स्वीकृत राशि 1 करोड़ 84 लाख का भूमि पूजन करेंगे। तत्पश्चात क्षेत्र की जनता से चर्चा कर जन समस्या निवारण शिविर में सम्मिलित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811