Let’s travel together.

चलती कार में लगी आग,कार चंद मिनटों में हुई खाक

0 117

बाल-बाल बचे गाड़ी चालक और इसमें सवार लोग

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के खनियांधाना में गूडर रोड पर शुक्रवार को एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कार में आग लगने के बाद इस वाहन में बैठी सवारियों में भगदड़ मच गई। कार में आग लग जाने के बाद वाहन पूरी तरह से खाक हो गया।


बताया जाता है कि कार में उस समय ड्राइवर के अलावा अन्य सवारियां भी बैठी थी. लेकिन जैसे ही कार के इंजन में आग लगी, दोनों कार से तुरंत निकल गए। बताया जा रहा है कि यह कार जमशेदपुर टीकमगढ़ से खनियाधाना में रात को एक पच लेकर आये थे। गाड़ी चालक सुबह जाते वक्त अचानक रास्ते में गाड़ी में से चिंगारी निकलने लगी और अचानक इस गाड़ी ने आग पकड़ ली। आग के बाद चालक ओर गाडी में सवार लोगो ने भागकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। गाड़ी में अचानक आग लगने का प्राथमिक कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा हैं। कार में आग लगने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811