Let’s travel together.

धनतेरस के मौके पर महिलाओं को बांटी साड़ियां

0 292

ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति की पहल

– पिछले 15 वर्षों से समिति बांट रही है धनतेरस पर साड़ियां और मिठाई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में धनतेरस के मौके पर ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के द्वारा फतेहपुर क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में निराश्रित और बुजुर्ग महिलाओं को साड़ियों व मिठाई का वितरण किया गया। ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के सदस्यगण पिछले 15 वर्षों से धनतेरस के मौके पर साड़ी और मिठाई का वितरण करते आ रहे हैं। ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के संयोजक एसकेएस चौहान ने बताया कि धनतेरस के मौके पर 110 महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि उनकी समिति पिछले 15 वर्षों से दीपावली से पहले धनतेरस पर निराश्रित बुजुर्ग महिलाओं को साड़ियों का वितरण करती है। इस मौके पर ग्रामीण बैंक समाज समिति की अध्यक्ष रक्षा श्रीवास्तव, सचिव कपिल गुप्ता, एसकेएस चौहान, नीरज अग्रवाल, मनीराम रावत, राजीव श्रीवास्तव, रामपाल सिंह सिसोदिया, बलराम चंदौरिया, गुंजन जैन, अतुल प्रताप सिंह सहित महिलाओं को सूचना देने एवं उन्हें लाने में रविराम जाटव, एवं नरेश जाटव निवासी फतेहपुर का विशेष योगदान रहा।

बुजुर्ग महिलाओं ने दिया आशीर्वाद-

शिवपुरी के फतेहपुर क्षेत्र में ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के सदस्यगण जब बुजुर्ग व निराश्रित महिलाओं को साड़ी का वितरण करने गए तो सभी बुजुर्ग महिलाओं ने समिति के सदस्यों को आशीर्वाद दिया। समिति के सदस्यों द्वारा साड़ियों के साथ मिठाई भी दी।

समाजसेवा के अन्य कामों से भी जुडी है समिति –

शिवपुरी की ग्रामीण बैंक समाजसेवा समिति समाज सेवा के क्षेत्र में और भी कई कार्य कर रही है। जिसमें शिवपुरी में शवों को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए गाड़ी का संचालन किया जाता है। इसके अलावा हर वर्ष दिव्यांग बच्चों को सामग्री का वितरण किया जाता है। इसके अलावा कोरोना काल के दौरान भी समिति के सदस्यों ने बीमार लोगों के लिए निशुल्क भोजन का वितरण किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811