Let’s travel together.

भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण 

0 23

देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन

नगर सहित क्षेत्र भर मे इसवर्ष एक मई से शुरू मकान जनगणना कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है तथा जनगणना मे लगी टीमें लगातार गर्मी की परवाह किए बिना घर घर पहुंच कर गणना मे जुटी हुई हैं ।

जानकारी के अनुसार नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भर गर्मी में मकान एवं आवास गणना एक म ई से शुरू हो चुका है यह गणना 30 मई तक जारी रहेगी यह गणना कार्य नगर भर मे तेजी से चल रही हैं इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह कार्य कडकडाती धूप एवं गर्मी में जोर शोर से चलाया जा रहा है यह गणना वर्ष 2027 हेतु जारी है घर घर जनगणना कार्य में लगी टीमें घर घर पहुंच कर मकान गणना मे लगी हुईं हैं तथा इस जनगणना के बारे मे टीमें नागरिकों को मकान सूचीकरण की जानकारी दे रही हैं इसके साथ ही नागरिकों से सहयोग की अपील भी की जा रही हैं तथा इसकी महत्ता भी बताई जा रही हैं इस महत्वपूर्ण मकान गणना कार्य का निरीक्षण स्वयं एसडीएम मनीष शर्मा कर रहे है तथा प्रगणकों से भी जानकारी ली जा रही हैं तो दूसरी ओर नागरिकों से भी प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराने सहयोग करने की अपील की जा रही हैं इस अवसर पर आज नगर में चल रही मकान गणना का एसडीएम मनीष शर्मा ने जायजा लिया इस अवसर पर उनके साथ नगर परिषद सीएमओ रामलाल कुश्वाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |     अवैध तीन मंजिला व्यावसायिक भवन निर्माण की जांच की मांग, नगर पालिका को सौंपा आवेदन     |      दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |     सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस     |     1 जुलाई से बड़ा बदलाव, ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने तेज की तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811