भोपाल।राजधानी भोपाल में संगीत प्रेमियों के लिए एक शानदार संगीतमय संध्या का आयोजन किया जा रहा है। एंजेल म्यूजिकल ग्रुप द्वारा “मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड गाओ दिल से “कार्यक्रम का आयोजन 17 मई 2026, रविवार को शाम 5:30 बजे न्यू रवींद्र भवन स्थित गौरांजनी ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

कार्यक्रम में बॉलीवुड के सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिसमें शहर के कई प्रतिभाशाली गायक आशु खान, विपिन शर्मा, प्रदीप शर्मा , सुनील सोन्हिया आदि कई गायक गायिकाएं अपनी सुरीली आवाज़ से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक आशु खान, सह-आयोजक प्रदीप शर्मा एवं निर्देशक विपिन शर्मा ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।

संगीत, मनोरंजन और बॉलीवुड धुनों से सजी यह शाम संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बनने जा रही है।