Let’s travel together.

हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से 

0 27

 भोपाल से सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट 

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर वीर भारत न्यास, संस्कृति – विभाग, मप्र शासन और माखनलाल चतुर्वेदी – राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि के संयुक्त – तत्वावधान में आगामी 8 मई से भारत भवन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सविमर्श ‘प्रणाम ! उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम में

मुख्य अतिथि के रूप में मप्र के मुख्यमंत्री – डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे, जबकि – अध्यक्षता अयोध्या के आचार्य मिथिलेशनदिनीशरण करेंगे। उदघाटन प्रातः 10 बजे किया जाएगा पहले दिन – ‘डिजिटल समय में टीवी पत्रकारिता’ और ‘उत्तिष्ठ भारत’ जैसे समकालीन विषयों पर शरद द्विवेदी, बृजेश राजपूत, सलमान रावी, दीप्ति चौरसिया, सुधीर दीक्षित, प्रवीण दुबे, अनुराग हारी परिचर्चा करेंगे इस परिचर्चा में सूत्रधार सुश्री संयुक्ता बनर्जी रहेंगी

वहीं उत्तिष्ठ भारत पर

आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण

विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, राजेंद्र शर्मा, परिचर्चा करेंगे उक्त परिचर्चा में सूत्रधार की भूमिका सुश्री शिफाली पाण्डेय निभाएंगी

सायं 07.00 बजे, अंतरंग, भारत भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत वन्दे मातरम् वृन्दगान प्रस्तुत किया जाएगा

संगीत निर्देशन – उमेश तरकसवार, भोपाल का रहेगा दूसरे और तीसरे दिन भी विचार-विमर्श का यह सिलसिला जारी रहेगा, जिसमें मीडिया के बदलते चेहरे और नई चुनौतियों पर फोकस रहेगा। कार्यक्रम में पुस्तकों का विमोचन भी खास आकर्षण रहेगा। ‘माखन के लाल’, ‘कार्टून कथा’, ‘अभ्युदय पत्रिका’, ‘प्रणाम उदंत मार्तण्ड अखबार’ और ‘खजुराहो’ जैसी कृतियां पाठकों के सामने आएंगी। साथ ही 200 वर्षों की पत्रकारिता को समेटती समाचार पत्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आयोजन के अंतिम दिन लाइव कार्टून शो के तहत देश के आठ दिग्गज कार्टूनिस्ट अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरकारी दावे फेल: तीन दिन से बंद पड़ी खरीदी, सूनी मंडी में किसान बेहाल     |     11 मई को होगा कॉलेज चलो प्रवेश मेला का आयोजन     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे के भीतर युवती हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार      |     भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811