Let’s travel together.

27 साल पुराने केस में 39 लोगों को सीहोर न्यायालय में सुनाई सजा

0 1,130

-38 को भेजा जेल, एक बीमार, एक बरी, 9 अभियुक्तों की हो चुकी है मौत

-आईआरडीपी बीमा योजना में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र देकर निकाली थी 72 लाख रुपए की राशि
5 से 3 साल तक की सुनाई गई सजा वर्ष 1998 मं हुआ था मुकदमा दर्ज

अनुराग शर्मा सीहोर

27 साल पुराने एक मामले में सीहोर जिला सत्र न्यायालय में 39 लोगों को सजा सुनाई। 38 लोगों को जिला जेल सीहोर भेजा गया तो एक अभियुक्त काफी बीमार है जो अस्पताल में भर्ती है, इस प्रकरण में एक आरोपी को बरी किया गया है। वही इस प्रकरण में केस के दौरान 9  आरोपियों की मौत हो चुकी हैं।


खास बात यह है कि आरोपी अब वृद्ध  हो चुके हैं।
सीजेएम अर्चना नायडू बोर्डे ने यह फैसला सुनाया है।  वर्ष 1998 का है जहा आईआरडीपी बीमा योजना में सीहोर, शाजापुर और राजगढ़  जिलों में जिला सहकारी बैंक समितियों में फर्जी दस्तावेज लगाकर ७२ लाख रूपए की राशि का आहरण किया था।

समितियों में जिम्मेदार लोगों ने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र देकर बीमा क्लेम राशि का आहरण किया था।  जिसकी शिकायत पूर्व सारंगपुर थाने में की गई थी। बाद ईओडब्ल्यू में की गई थी। इस पूरे प्रकरण में १४८५ खातों की जांच की गई थी। इसमें बीमा कंपनी एलआईसी और सैंट्रल बैंक को नोडल एजेंसी बनाया गया था।  जिला सहकारी बैंक,साख सहकारी समितियां  और  एलआईसी के अधिकारियों को यह सजा सुनाई गई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811