हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन
मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के सहायक यंत्री प्राणेश कुमार को लोकायुक्त पुलिस ने अपने ही अधीनस्थ कर्मचारी अरुण चौहान से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी कर अनुसार सहायक यंत्री प्राणेश कुमार ने उनके अधीनस्थ कर्मचारी अरुण चौहान से उसका स्थानांतरण विद्युत विभाग के मोहनपुरा ग्रिड से चंदू खेड़ी ग्रिड पर करने के लिये 7000 रुपए रिश्वत मांगी थी।जिसकी प्रथम किस्त के रुपये 3000 देना तय हुआ। फरियादी अरुण ने इसकी शिकायत लोकायुक्त को की थी। इस आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने प्राणेश कुमार को 3000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।