Let’s travel together.

छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

0 210

आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा ओर नशाखोरी बंद करने की उठाई मांग

  सुरेंद्र जैन धरसीवा

 तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में एक वैवाहिक समारोह में छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म ओर उसे जान से मारने के प्रयास के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय एवं पुलिस थाना में ज्ञापन सौंपा जिसमें दुष्कर्मी को जल्द से जल्द फांसी की सजा पीड़िता को उचित मुआवजा एवं क्षेत्र में नशाखोरी पूर्णतः बंद करने की मांग की गई

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) ने तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के विभिन्न गंभीर जनहित मुद्दों को लेकर को लेकर भी एसडीएम कार्यालय तिल्दा एवं स्थानीय पुलिस थाना नेवरा में ज्ञापन सौंपा

ज्ञापन में ये हैं प्रमुख मांग

जौहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में हाल ही में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में एक 6 वर्ष की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन से मांग की गई कि इस मामले में दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उसे जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई वहशी दरिंदा किसी मासूम को अपनी हवस का शिकार न बना सके साथ ही पीड़ित को उचित सहायता प्रदान की जाए उसके अलावा पुलिस थाना में जो पुलिस बल की कमी है उसे जल्द से जल्द दूर किया जाए क्योंकि पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नहीं होने के कारण ही कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार किया जाए ताकि आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े

धरना प्रदर्शन ओर ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से योगेश साहू जिला अध्यक्ष जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी रायपुर ग्रामीण किर्तनी वर्मा जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना रायपुर ग्रामीण ,सावित्री पैकरा जिला महासचिव छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना रायपुर ग्रामीण,गोविन्द वर्मा जिला उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना रायपुर ग्रामीण ,तेज देवांगन जिला महामंत्री छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना रायपुर ग्रामीण तुषार वर्मा जिला मिडिया प्रभारी छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना रायपुर ग्रामीण आदि मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811