Let’s travel together.

पीजी कॉलेज में इंग्लिश एसोसिएशन का समापन समारोह का आयोजन 24 सिंतबर को

0 111

अंग्रेजी विभाग के भूतपूर्व विभागाध्यक्ष प्रो चंद्रपालसिंह सिकरवार की स्मृति में आदरांजलि के तौर पर किया जाता है कार्यक्रम

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो .महेंद्र कुमार के संरक्षण में अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ पल्लवी शर्मा गोयल द्वारा इंग्लिश एसोसिएशन के समापन समारोह का आयोजन 24 सिंतबर को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईटीबीपी के डीआईजी राजीव लोचन शुक्ला होंगें।अन्य अतिथियों में श्रीमती अर्चना सिंह एडीजे एवं नरेश कुमार चौबे डिप्टि कमिशनर , एक्साइज विशिष्ट अतिथि एवम अध्यक्ष की आसंदी को सुशोभित करेंगें। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के भूतपूर्व विभागाध्यक्ष प्रो चंद्रपालसिंह सिकरवार सर् की स्मृति में एक आदरांजलि के तौर पर किया जाता है। ज्ञात हो कि प्रो चंद्रपालसिंह सिकरवार सर् का नाम शिवपुरी शहर में बहुत गरिमा और आदर के साथ लिया जाता है।
सिकरवार सर् द्वारा इस इंग्लिश एसोसिएशन की शुरुआत वर्ष 1972 में की गई थी जिसका संचालन वर्ष 2002 तक उनके द्वारा अनवरत रूप से किया जाता रहा। स्वास्थ्य कारणों एवम वर्ष 2005 में उनके सेवानिवृत्त होने के बाद इसका आयोजन बंद कर दिया गया जिसको वर्ष 2020 से पुनः प्रारंभ किया गया। महाविद्यालय परिवार द्वारा 24 सिंतबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सभी की अधिकाधिक उपस्थिति का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811