Let’s travel together.

मप्र मानव अधिकार आयोग ने किया पटेरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

0 177

दमोह से धीरज जॉनसन

दमोह:मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन एवं सदस्य श्री मनोहर ममतानी ने सोमवार (19 सितम्बर) की सुबह दमोह जिले के पटेरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। आयोग के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य केन्द्र में आये मरीजों से रूबरू चर्चा की एवं उपलब्ध उपचार सुविधाओं व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया।


आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति जैन व सदस्य ममतानी ने इस स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स-रे कक्ष, पैथालाॅजी लैब, दवा भण्डार गृह, पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, ड्रेसिंग रूम/इंजेक्शन कक्ष सहित कुपोषित बच्चों के लिये पृथक इकाई का भी निरीक्षण किया। आयोग अध्यक्ष ने स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ स्टाॅफ से भी यहां आने वाले मरीजों के लिये उपलब्ध स्वास्थ्य जांचों एवं दवा वितरण आदि प्रक्रिया की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में मरीजों की कतार मिली, वहीं आठ-दस मरीज उपचार हेतु पहले से भर्ती अवस्था में मिले। स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कुमार बरोनियां ने आयोग के पदाधिकारियों को केन्द्र की सभी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारियां दीं। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाॅफ उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811