Let’s travel together.

पल्स पोलियों अभियान का किया शुभारंभ

0 133

तीन दिन चलेगा अभियान

भोपाल।लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण  मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रविवार को  कैलाश नाथ काटजू अस्पताल परिसर में विशेष पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ  बच्चों को पोलियो की खुराक पिला कर किया ।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि  बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों का  संपूर्ण टीकाकरण करवाना हम सभी का कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि  पल्स पोलियो का यह चरण बहुत महत्वपूर्ण  है। हमारी जरा सी लापरवाही बीमारी को वापस ला सकती है।  हम सभी अपने आसपास के जन्म से 5 साल तक के हर बच्चे को पोलियो खुराक ज़रूर पिलवाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार  द्वारा चलाये जा रहे इस विशेष पल्स पोलियो अभियान के लिए प्रदेश के 16 ज़िले चिन्हित किए गए हैं। इनमें भिण्ड, भोपाल, छिन्दवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, इंदौर, कटनी, खरगोन, मंदसौर नरसिंहपुर, नीमच,  निवाड़ी, सतना, टीकमगढ़, विदिशा एवं श्योपुर जिला  शामिल है। अभियान के लिए प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सारी तैयारियाँ पहले से ही पूरी कर ली गई हैं। ईट भट्टों पर काम करने वाले मजदूर परिवार के बच्चों, दूरस्थ वन ग्रामों और घूमंतू आबादी के बच्चों को “दो बूँद ज़िंदगी” की पिलाने के लिए विशेष सूक्ष्म कार्य-योजना बनाई गई है।

आगामी तीन दिनों तक चलने वाले इस अभियान में 5 वर्ष तक के हर बच्चे को पोलियो खुराक पिलाई जानी है। संचालक टीकाकरण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811