Let’s travel together.

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नृसिंह घाट पर सत्यमित्रानंद गिरी महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण

0 127

हेमेंन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

उज्जैन। समन्वय परिवार द्वारा आयोजित सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम शामिल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नृसिंह घाट पर प्रतिमा का अनावरण व सेवा सदन समन्वय निलयम् का लोकार्पण किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सिंह ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंदजी सहित सभी उपस्थित सभी संतों को नमन कर उनसे आशीर्वाद लिया उन्होंने व्यक्त किया कि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि का उज्जैन से बहुत जुड़ाव रहा,उन्होंने शिप्रा के किनारे समन्वय निलयम् सेवा सदन स्थापित करने और उसे संचालित करने की इच्छा जताई थी।नृसिंह घाट के समीप तल मंजिल का निर्माण व गुरुदेव कुटीर का निर्माण किया है।

लाल पुल से हरसिद्धि तक सड़क मार्ग का नाम अब ‘ब्रह्मलीन पद्मभूषण स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज’ होगा

लाल पुल से हरसिद्धि तक सड़क मार्ग का नाम अब ‘ब्रह्मलीन पद्मभूषण स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज’ होगा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की प्रतिमा का अनावरण एवं सत्यमित्रानन्द गिरि समन्वय निलयम का आज लोकार्पण में यह घोषणा की।

महाकाल कॉरिडोर का अवलोकन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान त्रिवेणी संग्रहालय के समीप से महाकाल कॉरिडोर का अवलोकन किया। यहां भ्रमण के लिए ई-रिक्शा वाहन भी मौके पर उपलब्ध है।स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक महाकाल थाना टीआई मुनेद्र गौतम स्टाफ सहित उपस्थित रहे।

नागझिरी की पोहा फैक्टरी में मृत लोगो के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

नागझिरी की पोहा फैक्टरी में बीते दिन शाम को अचानक आग लगने से नागझिरी निवासी श्रीमती ज्योति पति ईश्वरलाल डाबी एवं श्रीमती क्षमाबाई पति प्रभुलाल की मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दु:ख व्यक्त करते हुए स्थानीय हेलीपेड पर मृतकों के परिजनों से भेंट की। परिजनों को सान्त्वना देते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दो-दो लाख रुपये की राशि तत्काल देने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अतिरिक्त राशि किसी और मद से भी देंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पोहा फैक्टरी में घायलों का इलाज सरकारी खर्चे पर किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, पूर्व विधायक रोड़मल राठौर, विवेक जोशी, अनिल जैन कालूहेड़ा एवं मृतकों के परिजन उपस्थित थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ई-टोकन खाद वितरण प्रणाली बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन     |     पुरानी रंजिश में तलवार से प्राणघातक हमला, तीन घायल; एक सागर रेफर     |     गीदगढ़ में विद्युत शिविर: 46 आवेदनों का मौके पर निराकरण, 12 नए बिजली कनेक्शन जारी     |     अपर मुख्य सचिव ने जिले के ग्राम तिजालपुर में नेपियर ग्रास खेती का किया निरीक्षण     |     मानसून की बेरुखी से संकट में धान की खेती, 50 गांवों के किसान परेशान     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार 10 दिनों से पानी में चलने को मजबूर     |     बालमपुर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, टूटी रेलिंग बनी बड़े हादसे का इंतजार     |     सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811