Let’s travel together.

स्वास्थ्य संविदाकर्मचारी संध की बैठक सपन्न

0 123

समस्याओं को लेकर देंगे ज्ञापन, चलेगा सदस्यता अभियान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन आज एक निजी विघालय में किया गया। जिसमें सभी विकासखण्डों से आधा सैकडा से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया। बैठक में संविदा कर्मचारियों की समस्याओं से विभाग को अवगत कराने के लिए सीएमएचओं को ज्ञापन देने तथा जिले भर में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विवेक पचौरी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शिवपुरी जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनेक समस्याओं से ग्रसित है। उनकी असुनवाई के चलते दो बर्ष बाद संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन एक स्थानीय स्कूल में किया गया। बैठक में सभी विकासखण्डों से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में कई विषयों पर विचार विमर्श हुआ जिसमें से सोमवार दिनांक 12 सितम्बर 2022 को संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी जिला शिवपुरी को ज्ञापन देने तथा जिले में आगामी रविवार को जिले के सभी विकासखण्डों में बैठक का आयोजन कर बृहद सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विवेक पचौरी ने बताया कि संविदा कर्मचारी प्रदेश स्तर से आहूत आंदोलन प्रदर्शनों में सक्रीय भागीदारी निभाएगें। इसके लिए जिले में विशेष अभियान चलाए जाऐंगे। बैठक में प्रमुख रूप से विवेक पचौरी, अखिलेश शर्मा, सीपी जैन, शेर सिंह रावत, सोनू जैन, संतोष शर्मा, यशपाल दांगी, सुनील जैन, संजय जैन, बीरेन्द्र शर्मा, पीडी ओझा, पूनम शाक्य, विनोद प्रजापति, सोहन राजावत,नीरज प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811