Let’s travel together.

जिला भाजपा कार्यालय समेत जिले के 22 मंडलों में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

0 137

पं. दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर विचारक, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, इतिहासकार और पत्रकार थे: कन्हैया सूरमा

रायसेन।भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भाजपा जिला कार्यालय सहित रायसेन जिले के 22 मंडलों में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार के नेतृत्व में मनाई गई साथ ही पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मन की बात भी सुनी। कार्यालय में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे, अमर रहे का जयघोष किया गया। तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कन्हैया सूरमा ने उनके जीवंत इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहां कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है उनका जन्म 25 सितंबर 1916 को नगला चंद्रभान मथुरा उत्तर प्रदेश के मध्यम वर्गीय प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। उन्होंने कम उम्र में ही अनेक उतार-चढ़ाव देखे परंतु अपने दृढ़ निश्चय से जिंदगी में आगे बढ़े उन्होंने सीकर से हाई स्कूल की परीक्षा पास की। जन्म से बुद्धिमान और उज्जवल प्रतिभा के धनी दीनदयाल को स्कूल और कॉलेज में अध्ययन के दौरान कई स्वर्ण पदक और प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर विचारक, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, इतिहासकार और पत्रकार थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विस्तार में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई और भारतीय जनसंघ (वर्तमान भारतीय जनता पार्टी) के अध्यक्ष भी बने। आपको बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक उच्च कोटि के लेखक भी थे उनके विचार थे कि निष्पक्ष, निर्भीक, योग्य, ईमानदार को अपना नेता चुनें तभी आप कहलाएंगे राष्ट्रभक्त।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता धीरेंद्र सिंह कुशवाह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जमना सेन, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मोहन प्रजापति, पार्षद कैलाश ठाकुर, पूर्व पार्षद अशोक नाविक, पार्षद दीपेंद्र कुशवाह, प्रकाश मालवीय, सुनील चौहान, पिंटू कटियार एवं तारिक भाई सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811