Let’s travel together.

17 सितंबर को स्व सहायता समूह की बहनों के सम्मेलन को प्रधानमंत्री करेंगे संबोधित

0 146

रंजीत गुप्ता

श्योपुर।केन्द्रीय वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन और श्रम एवम रोजगार मंत्री और केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की आगामी 17 सितंबर को कराहल में आयोजित होने वाले स्वसहायता समूहों का उन्मुखीकरण सह सम्मेलन की तैयारियों का आज जायजा लिया। साथ ही विभिन्न प्रकार की तैयारियों के बारे में अधिकारियों से चर्चा की।
इस अवसर पर मप्र के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, उद्यानिकी राज्य (स्वतंत्र प्रभार), विधायक श्री सीताराम आदिवासी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री उमाकांत उमराव, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के कमिश्नर श्री आशीष सक्सेना, एडीजीपी श्री राजेश चावला, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार सिंह तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी स्व सहायता समूह की सदस्य बहनों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे और उनसे उद्यमशीलता की जानकारी प्राप्त करेंगे।केन्द्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर और श्री भूपेंद्र यादव ने 17 सितंबर को होनेवाले स्वसहायता समूहों के सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |     हर घर दस्तक, हर दिल से संवाद: 28 दिनों तक 144 गाँवों में होगा जन चौपाल और प्रत्येक जन के साथ संवाद करेंगे अनुज शर्मा     |     विधायक देवेन्द्र पटेल ने अधिकारियों ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को समयसीमा पूर्ण करने के दिए निर्देश      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811