Let’s travel together.

हरा भरा मध्यप्रदेश’ अभियान के अन्तर्गत प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने किया वृहद वृक्षारोपण के प्रथम चरण का शुभारंभ

0 128

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

भाजयुमो के हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के अन्तर्गत वृहद वृक्षारोपण के प्रथम चरण का शुभारंभ पर्यटक स्वागत केन्द्र पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के हाथों से पौधारोपण कर किया गया साथ में प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेन्द्र शर्मा, राज्यमंत्री दर्जा नरेन्द्र बिरथरे, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, महामंत्री गगन खटीक, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी लवी खण्डेलवाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नवनीत सेन एवं सौरभ बिरथरे मोजूद रहे। मिडिया प्रभारी रिंकू सैन ने बताया कि भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार जी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चलाए जा रहे हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान को लेकर जिले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी द्वारा पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वीडी शर्मा ने कहा सामाजिक क्षेत्र में भाजपा की भूमिका के सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं को जोड़ने हेतु यह अभियान प्रशंसनीय है। युवा मोर्चा को इस ऐतिहासिक अभियान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं। वीडी शर्मा ने कहा कि पौधारोपण वास्तव में पृथ्वी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अभियान है। जलवायु परिवर्तन के ख़तरों और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव से आगामी पीढ़ी को बचाने के लिए यह आवश्यक है पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से प्रतिदिन पौधे लगाना मतलब जीवन लगाना है इसीलिए अपने परिवार के साथ एक पेड़ अवश्य लगाएं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवनीत सेन ने कहा इस अभियान के तहत युवा मोर्चा तीन चरणों में पूरे जिलेभर में डेढ़ लाख पौधारोपण करेगा जिससे पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगा। इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अमित यादव, आशीष बिंदल, जीतेन्द्र गुर्जर, विवेक उपाध्याय, महामंत्री मयंक दिक्षित, जिला मंत्री अमन मिश्रा, दीपक राठौर, नगर मंडल अध्यक्ष अनुज शर्मा कार्यालय मंत्री प्रतीक निगम, सह मीडिया प्रभारी निकेतन शर्मा, रिसर्च एंड पौलिसी अर्पण शर्मा, राहुल खटीक, हर्षित भार्गव, जय शर्मा, जयंत मिश्रा, मयंक राठौर सहित भाजपा के एवं भाजयुमो के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811