Let’s travel together.

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की विशेष बैठक,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्‍पन्‍न

0 221

सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

भोपाल – गत दिवस राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की विशेष बैठक का आयोजन  को कुषाभाउ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में की गयी  अपने अध्‍यक्षीय सम्‍बोधन में श्री चौहान ने कहा कि हर महीने एसएलबीसी में इन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्‍होंने $5 Trillion अर्थव्यवस्था के राष्ट्रीय लक्ष्य में मध्यप्रदेश राज्‍य के बैंकों को विशेष योगदान देने हेतु अपील की एवं पीएम स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्‍टी गवर्नर एम . के. जैन मुख्य अतिथि ने अपने सम्‍बोधन में कहा कि समस्‍त बैंक मध्‍यप्रदेश के आर्थिक विकास में महत्‍वपूर्ण योगदान प्रदान करे।  उक्त बैठक का आयोजन एसएलबीसी संयोजक बैंक तथा राज्य के अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किया गया।  बैठक में  सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक राजीव पुरी सहित तीन बैंको के कार्यपालक निदेशक तथा एआईजीजीपीए के उपाध्यक्ष प्रो सचिन चतुर्वेदी, भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक, नाबार्ड, राज्य शासन  एवं अन्य बैंकों के वरिष्ठ अधिकारीगण  शामिल हुये।

अपने स्वागत भाषण में श्री पुरी ने बैंकर्स साथियों से अनुरोध किया  कि वे राज्य के विकास में अपना सक्रिय योगदान दें और युवाओं को स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में कोई कसर न छोड़ें। तरसेम सिंह जीरा एसएलबीसी संयोजक द्वारा पावर पॉइंट प्रजेंटेशन दिया गया। बैठक में राज्य की बैंकिंग स्थिति पर चर्चा करने के साथ-साथ वित्तीय समावेशन तथा स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811