Let’s travel together.

सिलवानी में एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) पुलिस द्वारा बड़ीकार्यवाही

0 306

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

रायसेन जिले के सिलवानी में आज अलसुबह एनआईए नेछापा मारा है। सिलवानी नगर वार्ड 12  नूरपुरा में NIA (एनआईए) नईदिल्ली की टीम कर रही छापेमारी, 3-4 लोगों से थाना सिलवानी में नजरबंद कर पूछताछ की है। सुबह करीब सात बजे 3 लग्जरी प्राइवेट गाड़ी से  अधिकारी सिलवानी पहुचे थे  करीब 12 सदस्यीय जांच टीम ने यहां जुबेर नामक युवक के  घर में लोगो से पूछताछ की है। और घर की तलाशी भी ली है।अधिकारी जुबेर को भोपाल से साथ लेकर आये थे।हालांकि जाँच दल के अधिकारी प्रेस से कुछ भी बात करने से बच रहे थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिलवानी में एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) पुलिस द्वारा 12 सदस्यीय नईदिल्ली की टीम ने  जिला मुख्यालय से आई पुलिस की उपस्थिति में सिलवानी नगर के वार्ड नंबर 12  नूरपुरा में  सुबह 7:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक छापामार कार्यवाही की गई। नूरपुरा में जुबेर पिता सफीक मंसूरी के निवास पर जो भोपाल के मदरसे में शिक्षा अध्ययन कर रहा है। जुबेर के घर पर एनआईए द्वारा घर की हर पहल पर बारीकी से जांच की गई वही एनआईए टीम मीडिया से बचते नजर आई। कुछ भी कहने से मीडिया से दूरी बना रही है ।

करीब 12 सदस्यीय टीम से जो नईदिल्ली से आई थी । घर की सघन तलाशी ली गई मोबाइल से लेकर सारी चीजों की छानबीन की गई । जुबेर के भाई नबेद पिता सफीक मंसूरी अभी सिलवानी थाने में बैठा कर एनआईए टीम पूछताछ कर रही है।

एनआईए भारत में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत सरकार द्वारा स्थापित एक संघीय जाँच एजेंसी है। यह केन्द्रीय आतंकवाद विरोधी कानून प्रवर्तन एजेंसी के रूप में कार्य करती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811