Let’s travel together.

मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत 

0 124

सुरेन्द्र जैन धरसीवां रायपुर 

बिरगांव निगम के पार्षद इकराम अहमद ने बताया की नवा रायपुर के ब्लू वाटर में हुए दर्दनाक हादसे में मौदहापारा निवासी आदिल के परिवार से मुलाकात कर ₹4 लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपने की तस्वीरें सामने आई हैं। दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ संवेदना और सहयोग का स्वागत है, लेकिन सरकारी नियम के तहत मिलने वाली सहायता राशि को किसी की निजी कृपा या विधायक की व्यक्तिगत मदद के रूप में पेश करना जनता को गुमराह करना है।

यह ₹4 लाख किसी के निजी पैसे से नहीं, बल्कि शासन के निर्धारित नियमों के तहत तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर मिलने वाली सहायता राशि है। इसमें विधायक जी की व्यक्तिगत निधि से कोई योगदान नहीं है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आदिल का परिवार चार दिनों तक अपने बेटे के शव की तलाश में दर्द और बेबसी के दौर से गुजर रहा था, तब विधायक जी कहां थे? परिवार उस समय मदद और संवेदना की उम्मीद कर रहा था। लेकिन जैसे ही शव बरामद हुआ और सरकारी प्रक्रिया के तहत सहायता राशि तैयार हुई, तब चेक हाथ में लेकर फोटो खिंचवाने और श्रेय लेने की जल्दबाजी क्यों?

जानकारी के अनुसार  नियमों के तहत तहसीलदार के माध्यम से ₹4 लाख की सहायता राशि का चेक तैयार करा दिया गया था। इसके बाद चेक सौंपने की पूरी प्रक्रिया को राजनीतिक प्रचार और फोटो सेशन में बदल देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

अगर विधायक जी को वास्तव में आदिल के परिवार की मदद करनी थी, तो सरकारी ₹4 लाख की राशि का श्रेय लेने के बजाय अपनी विधायक निधि से ₹10 लाख की अतिरिक्त सहायता देकर एक मिसाल कायम करते। तब जनता भी कहती कि विधायक जी ने संकट की घड़ी में परिवार का हाथ थामा है।

दुख की घड़ी में राजनीति नहीं, इंसानियत चाहिए

सरकारी सहायता पर अपना नाम लिखवाकर वाहवाही लूटना सेवा नहीं है।चार दिन तक परिवार के दर्द में साथ खड़े होना ही सच्ची जनसेवा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आशीष सोनी बने भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चे के जिला मंत्री     |     35 साल से रह रहे थे, एक झटके में टूट गए मकान! ठंड में सड़क पर आए 3 परिवार      |     जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811