Let’s travel together.

2 दिन से घना कोहरा,तापमान में हुई गिरावट

0 70

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
क्षेत्र में 4 दिन से लगातार कोहरा छाया हुआ है 50 मी तक का भी व्यक्ति कोहरे के कारण रात को दिखाई नहीं दे रहा है। 4 दिन से दिन में भी रात जैसी ठंड पड़ रही है। साथ ही क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 30- 31 दिसंबर की रात सीजन में सबसे सर्द रही। तीन दिन में 5 डिग्री से अधिक तापमान गिरकर न्यूनतम पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में 48 घंटे में छह डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ और पछिया हवा से गलन वाली ठंड बढ़ गयी है।
आलम यह है कि शाम होते ही लोग घरों में दुबक रहे हैं। दीवानगंज क्षेत्र में 4 दिन से लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए हैं वही दो दिन पहले लगातार बूंदाबांदी हुई थी। जिससे मौसम में ठंड गुल गई है। ठंड से लोगों को कोई राहत नहीं मिल सकी। तापमान लुढ़कने से ठंड बढ़ गई है जिससे लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। दो से तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है जिससे कनकनी से अभी राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती है।
सोमवार रात 9 बजे से ही क्षेत्र में कोहरा छा गया था सुबह तो 50 मीटर तक का व्यक्ति स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरा इतना घना था कि भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। मौसम साफ होने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811