Let’s travel together.
nagar parisad bareli

एक जिला एक उत्पाद के उत्पादन और प्रसंस्करण को लेकर कलेक्टर ने किसानों से की चर्चा

0 114

कृषक संगोष्ठी में बोले कलेक्टर जनअभियानों से जुड़ें किसान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के परिसर में कृषक संगोष्ठी सह जनअभियानों की अध्यक्षता करते हुए जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा किसान बंधुओं से टमाटर फसल एक जिला एक उत्पाद के उत्पादन एवं प्रसंस्करण के जिज्ञासाओं एवं समस्याओं पर कृषको संबंधित विभागों के साथ चर्चा की एवं जिले के अनुकूल प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए संबंधितों को निर्देश भी दिए। इसी क्रम में कृषि में नवाचार ड्रोन द्वारा दवाओं एवं पोषको के छिड़काव के बारे में बतलाया गया। जोकि विगत दिनों जिले में जिला प्रशासन द्वारा कराया गया था। अंकुर अभियान में जिला शिवपुरी प्रदेश में बेहतर रहा है। अंकुर अभियान में कलेक्टर द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पर पौधा रोपित किया गया।

इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को अंकुर अभियान से जुड़ने पौधा लगाने वायुदूत एप पर अपलोड करने तथा प्रकृति संवारने के इस जनअभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी के लिए भी कहा गया। आने वाले 11 से 17 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी देते हुए सम्मान के साथ तिरंगा फहराने एवं लगाने के बारे में भी बतलाया गया। प्रत्येक व्यक्ति को जनअभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रकृति संवारने एवं आजादी के अमृत महोत्सव में उत्साह के साथ सम्मान से तिरंगा फहराऐ यह अपील भी की गई। इस अवसर पर जिले के उप संचालक कृषि श्री यूएस तोमर, उपसंचालक पशुपालन डॉ. एम सी तमोरी, सहायक संचालक उद्यान सुरेश सिंह कुशवाह, सेडमैप से अनिल शर्मा एवं उनके सहयोगी अन्य संबंधित विभागों के विभाग अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि के साथ-साथ 150 से अधिक कृषक बंधुओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एमके भार्गव द्वारा कार्यक्रम के आयोजन में समन्वय किया गया तथा केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शैलेंद्र सिंह कुशवाह, डॉ जे सी गुप्ता, डॉ पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. नीरज कुशवाह, श्री विजय प्रताप सिंह, कु.आरती बंसल, श्रीमती नीतू वर्मा एवं वीरनारायण राणा इस अभियान में उत्साह के साथ सहभागिता रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811