Let’s travel together.

ओंकारेश्वर में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ब्राह्मण चिंतन शिविर में हुए शामिल

0 74

देश को एकता के सूत्र में पिरोने में सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण योगदान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि पूरे देश को एकता के स्वरूप में बांध के रखने में सनातन संस्कृति का योगदान महत्वपूर्ण है। ओंकारेश्वर की पवित्र भूमि का सनातन संस्कृति को पल्लवित पोषित करने में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि समाज व देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ओंकार मठ आश्रम परिक्रमा मार्ग ओंकारेश्वर में प्रादेशिक ब्राह्मण चिंतन शिविर को संबोधित कर रहे थे।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विगत दिनों आदि शंकराचार्य की मूर्ति की स्थापना से ओंकारेश्वर में विकास हुआ है ऐसे सद्प्रयास आगे भी किए जाते रहेंगें। प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग हर क्षेत्र के नागरिकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गरीब बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर विकसित किए जा रहे हैं। सीएम राइज स्कूल से उत्कृष्ट शिक्षा की व्यवस्था की जा रही हैं।

उप मुख्यमंत्री श्रीं शुक्ल ने कहा कि देश को विकसित करने के लिए तीन क्रांति: हरित क्रांति, उद्योग क्रांति एवं पर्यटन क्रांति ज़रूरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। धार्मिक पर्यटन को सुलभ करने के लिए सरकार ने पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा योजना प्रारंभ की है। उन्होंने चिंतन शिविर में ब्राह्मण समाज के कल्याण, उत्थान सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

ओंकारेश्वर में की पूजा अर्चना

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर एवं ममलेश्वर मंदिर में और माँ नर्मदा के सपत्नीक दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811