Let’s travel together.

कक्षा नौवीं से 12वीं तक के अर्धवार्षिक परीक्षा हुई प्रारंभ

0 97

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

पीएमश्रीशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज सहित सभी स्कूलों में कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं तक की परीक्षाएं चल रही है।
जिसमें कक्षा नौवीं और कक्षा दसवीं की प्रथम पाली 10 बजे से 1 बजे तक एवं कक्षा 11वीं और 12वीं की द्वितीय पाली 1:30 से 4:30 तक परीक्षाएं संचालित हो रही हैं।
एमपी बोर्ड हाई स्कूल की अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर से आरंभ होकर 11 नवंबर 2025 को संपन्न् होगा। वही एमपी बोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल अर्थात कक्षा 11वीं और 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा 3 नवंबर से 13 नवंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के उपरांत अगले दिवस के परीक्षा के विषय की तैयारी हेतु कक्षा का संचालन अनिवार्यतः किया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी जिनकी परीक्षा दोपहर बाद है उन्हें दोपहर पूर्व परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी और जिन विद्यार्थियों की परीक्षा पहली पाली में है, उनकी पहली पाली की परीक्षा के बाद दूसरी पाली में अगले दिन की परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।
एमपीबोर्ड कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा में बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। अर्धवार्षिक परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का मूल्यांकन करते हैं। अर्धवार्षिक परीक्षा में अक्टूबर 2025 तक के सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त करने पर बोर्ड परीक्षा के लिए हौसला बढ़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811